रिलीज से पहले ही यश की ‘टॉक्सिक’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, 120 करोड़ की डील

Updated:
विज्ञापन

टॉक्सिक मूवी का पोस्टर

Toxic Movie: रॉकिंग स्टार यश की फिल्म टॉक्सिक ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. आंध्र और तेलंगाना राइट्स 120 करोड़ में बिके. डिस्ट्रीब्यूशन डील ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है. पढ़ें फिल्म के बारे में…

विज्ञापन

Toxic Movie: बॉलीवुड और पैन इंडिया सिनेमा में अक्सर फिल्में रिलीज के बाद रिकॉर्ड बनाती हैं, लेकिन कभी-कभी कोई प्रोजेक्ट रिलीज से पहले ही माहौल बना देता है. रॉकिंग स्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. फिल्म अभी थिएटर तक पहुंची भी नहीं है, लेकिन इसके नाम बड़े-बड़े रिकॉर्ड दर्ज होने लगे हैं.

विज्ञापन

120 करोड़ रुपये में खरीदे डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स

इंडस्ट्री में हलचल तब और बढ़ गई जब दिल राजू की श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स करीब 120 करोड़ रुपये में खरीद लिए. बताया जा रहा है कि किसी भी नॉन-तेलुगु फिल्म के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी डील है. KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ हुआ यह समझौता फिल्म के स्केल और बॉक्स ऑफिस पोटेंशियल पर ट्रेड के भरोसे को साफ दिखाता है.

तीन बड़े दावेदारों के बीच मुकाबला

AP और TG राइट्स के लिए तीन बड़े दावेदारों के बीच जबरदस्त मुकाबला था, लेकिन आखिरकार दिल राजू की कंपनी ने बाजी मार ली. अब इस सौदे को हाल के सालों की सबसे अहम डिस्ट्रीब्यूशन डील्स में गिना जा रहा है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.

स्टार पावर इस क्रेज की वजह

यश की स्टार पावर भी इस पूरे क्रेज की बड़ी वजह मानी जा रही है. ‘टॉक्सिक’ को लेकर फैंस का उत्साह सिर्फ एक भाषा या राज्य तक सीमित नहीं है. सोशल मीडिया से लेकर अलग-अलग देशों तक इसकी चर्चा है. खासकर KGF चैप्टर 2 के बाद से दर्शक उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और वही इंतजार अब इन बड़े प्री-रिलीज आंकड़ों में साफ नजर आ रहा है.

यह भी पढे़ं: पहली बार ऑन स्क्रीन साथ दिखेंगी बॉलीवुड की ये जोड़ियां, हर फिल्म में दिखेगा फ्रेश रोमांस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola