पहली बार ऑन स्क्रीन साथ दिखेंगी बॉलीवुड की ये जोड़ियां, हर फिल्म में दिखेगा फ्रेश रोमांस

Updated at : 06 Feb 2026 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
New On Screen Couples bollywood 2026 fresh pairs upcoming films first time chemistry

बॉलीवुड एक्टर-एक्ट्रेस की नई जोड़ी

New On Screen Couples: 2026 में बॉलीवुड नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियों से भरा रहने वाला है. रणबीर-साई पल्लवी से लेकर शाहिद-तृप्ति तक, कई फ्रेश जोड़ी पहली बार साथ नजर आएंगे. अलग-अलग जॉनर की इन फिल्मों में नई केमिस्ट्री दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा रही है. जानिए उन नई जोड़ियों के बारे में…

विज्ञापन

New On Screen Couples: 2026 का साल बॉलीवुड के लिए काफी दिलचस्प रहने वाला है. इस बार सिर्फ बड़ी फिल्में ही नहीं, बल्कि नई ऑन-स्क्रीन जोड़ियां भी दर्शकों का ध्यान खींचने वाली हैं. कई ऐसे कलाकार पहली बार एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे, जिनकी केमिस्ट्री को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो चुकी है. पौराणिक कहानी हो, रोमांटिक ड्रामा, थ्रिलर या हॉरर-कॉमेडी, हर जॉनर में फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी. यही वजह है कि 2026 को नई जोड़ियों का साल कहा जा रहा है.

रणदीप हुड्डा और श्रद्धा कपूर की जोड़ी

सबसे पहले बात करें रणदीप हुड्डा और श्रद्धा कपूर की, जो फिल्म ‘ईथा’ में पहली बार साथ नजर आएंगे. यह फिल्म तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी से प्रेरित एक बायोपिक ड्रामा है. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दोनों पति-पत्नी का किरदार निभा रहे हैं, जिससे उनकी जोड़ी को लेकर खास उत्सुकता है. फिल्म साल के आखिर में रिलीज होने की उम्मीद है.

रणबीर कपूर और साई पल्लवी

वहीं, रणबीर कपूर और साई पल्लवी की जोड़ी ‘रामायण पार्ट 1’ में सबसे ज्यादा चर्चा में है. नितेश तिवारी की इस भव्य फिल्म में रणबीर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे. इस कास्टिंग को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. फिल्म का पहला भाग दिवाली के आसपास नवंबर 2026 में रिलीज किया जाएगा.

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की नई जोड़ी ‘ओ रोमियो’ में देखने को मिलेगी. ट्रेलर और गानों के बाद से ही दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है. विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को वैलेंटाइन वीक के दौरान सिनेमाघरों में आएगी और एक इमोशनल लव स्टोरी पेश करेगी.

अड़ीवी शेष और मृणाल ठाकुर की जोड़ी

एक्शन और थ्रिल के शौकीनों के लिए अड़ीवी शेष और मृणाल ठाकुर की जोड़ी ‘डकोइट’ में दिखाई देगी. यह पैन-इंडिया फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में शूट की गई है, जिसमें रोमांस के साथ-साथ जबरदस्त एक्शन और हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिलेगा. फिल्म अप्रैल 2026 में रिलीज होगी.

भूत बंगला में दिखेंगे अक्षय और वामिका

इसके अलावा अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की फ्रेश जोड़ी ‘भूत बंगला’ में नजर आएगी. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म हंसी और डर का मजेदार कॉम्बिनेशन लेकर आ रही है. फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मनोज वाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ पर बवाल, UP की पूर्व मुख्यमंत्री ने की बैन की मांग

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola