वैभव सूर्यवंशी का तूफान, छठी बार अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन बना भारत, इंग्लैंड को रौंदा

अंडर19 टीम इंडिया
U19 World Cup 2026 Final: हरारे में खेले गए अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है. आयुष म्हात्रे की कप्तानी में भारत ने इस खिताब को अपने नाम किया. इसके साथ ही टीम इंडिया छठी बार विजेता बना. इस मुकाबले में टीम को 100 रन से जीत हासिल हुई.
Highlights
U19 World Cup 2026 Final: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. यह फैसला टीम के लिए सही साबित हुआ. युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने शानदार सेंचुरी लगाई. इसके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने भी फिफ्टी लगाई. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 411 रन बनाए. फिर गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने इस मैच को 100 रन से जीत लिया.
भारत की छठी जीत
इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने अंडर19 वर्ल्ड कप जीतकर छठी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया है. भारत ने इस मैच को 100 रन से जीत के अपने नाम किया. भारत की इस जीत में वैभव सूर्यवंशी ने अहम योगदान दिया. उन्होंने 80 बॉल मेंं 175 रन की पारी खेली.
इससे पहले मोहम्मद कैफ ने साल 2000 में पहली बार इस खिताब को जीता था. वहीं विराट कोहली भी इस ट्रॉफी को साल 2008 में जीत चुके हैं, इसके बाद उन्मुक्त चंद ने साल 2012 में खिताब अपने नाम किया. चौथी बार साल 2018 में पृथ्वी शॉ ने बाजी मारी और यश धुल ने साल 2022 में अपनी कप्तानी में भारत को विश्व विजेता बनाया था.
भारत ने दिया 412 रन का टारगेट
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 411 रन बनाए. जिसमें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रन की पारी खेली. वहीं, कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रन की पारी खेली. इसके बाद आखिरी ओवर्स में आकर अभिज्ञान कुंदू और कनिष्क चौहान ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 400 रन के पार पहुंचाया. अभिज्ञान ने 31 गेंदों में 40 रन की पारी खेली, वहीं कनिष्क ने भी 20 बॉल में नाबाद 37 रन बनाए. इसके अलावा इंग्लैंड की ओर से जेम्स मींटो ने 8 ओवर में 63 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.
वैभव ने लगाई शानदार सेंचुरी
इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया उसके बाद चौथी गेंद पर चौके के साथ अपना खाता खोला. इसके बाद उन्होने रुकने का नाम नहीं लिया. उन्होंने महज 55 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया. वहीं वैभव ने 80 बॉल पर 175 रन की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 15 चौके और 15 छक्के निकले.
इंग्लैंड की पारी सिमटी
भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की. इंग्लैंड की टीम 3 ओवर में 2 रन ही बना सकी. इसके साथ ही इंग्लैंड की पूरी टीम 311 रनों पर सिमट गई. इंग्लिश टीम को पहला झटका 19 रन के स्कोर पर लगा. जोसेफ मूर्स 16 गेंदों पर 17 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. इंग्लैंड की ओर से कैलन फाल्कनर ने एक शानदार शतक लगाया. उन्होने 67 बॉल में 115 रन की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 8 चौके और 7 छक्के लगाए.
वहीं बेन डॉकिंस ने शानदार फिफ्टी लगाई. उन्होने 56 गेंदों में 66 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और दो छक्के लगाए. भारत के लिए आर.एस. अबरीश ने तीन विकेट चटकाए. उन्होने 9 ओवर में 56 रन दिए.
ये भी पढ़ें-
फाइनल में टीम इंडिया का धमाल, वैभव का शतक, इंग्लैंड को मिला 412 रन का टारगेट
वैभव सूर्यवंशी का तूफान, वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई सेंचुरी, बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड
हर्षित राणा टी20 वर्ल्ड कप से बाहर? कप्तान सूर्यकुमार यादव ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




