फाइनल में टीम इंडिया का धमाल, वैभव का शतक, इंग्लैंड को मिला 412 रन का टारगेट

Updated at : 06 Feb 2026 5:03 PM (IST)
विज्ञापन
U19 World Cup 2026 Final

वैभव सूर्यवंशी का शतक

U19 World Cup 2026 Final: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में 411 बनाए. इंग्लैंड के लिए जेम्स मिंटो ने तीन विकेट निकाले, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने शानदार शतक लगाया. आखिरी ओवर्स में अभिज्ञान कुंदू और कनिष्क चौहान ने शानदार बल्लेबाजी की.

विज्ञापन

U19 World Cup 2026 Final: जिम्बाब्वे के हरारे में भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 (U19 World Cup 2026) का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते 9 विकेट खोकर हुए 411 रन बनाए. भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. इसके बाद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने शानदार 175 रन की पारी खेली. वहीं कप्तान म्हात्रे ने भी फिफ्टी लगाई. 

इंग्लैंड को दिया 412 रन का टारगेट

टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 411 रन बनाए. जिसमें युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी 15 चौके और 15 छक्कों की मदद से 175 रन की पारी खेली. वहीं कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 53 रन की पारी खेली. इसके बाद आखिरी ओवर्स में आकर अभिज्ञान कुंदू और कनिष्क चौहान ने तेज बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 400 रन के पार पहुंचाया. अभिज्ञान ने 31 गेंदों में 40 रन की पारी खेली, वहीं कनिष्क ने भी 20 बॉल में नाबाद 37 रन बनाए. इसके अलावा इंग्लैंड की ओर से जेम्स मींटो ने 8 ओवर में 63 रन देकर तीन विकेट हासिल किए.

वैभव ने लगाई शानदार सेंचुरी

इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने क्रीज पर आते पहली तीन गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया उसके बाद चौथी गेंद पर चौके के साथ अपना खाता खोला. इसके बाद उन्होने रुकने का नाम नहीं लिया. उन्होंने महज 55 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया. वहीं वैभव ने 80 बॉल पर 175 रन की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 15 चौके और 15 छक्के निकले. 

सूर्यवंशी ने बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस पारी में 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए. वह अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. इसके अलावा इस पूरे टूर्नामेंट यानी एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अब वैभव के नाम है. सूर्यवंशी ने अंडर 19 वनडे क्रिकेट के इतिहास में 100 छक्के पूरे कर लिए हैं. वह 100 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं.

म्हात्रे की कप्तानी पारी

अंडर 19 टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई. उन्होंने फाइनल जैसे बड़े मैच में कप्तानी पारी खेली और अपना अर्धशतक पूरा किया. म्हात्रे ने 51 गेंदों में 53 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के लगाकर सूझबूझ और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल दिखाया. उन्होंने टीम को एक ठोस शुरुआत देने का काम कर दिया है.

ये भी पढ़ें-

वैभव सूर्यवंशी का तूफान, वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लगाई सेंचुरी, बनाए 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड

बिहार के लाल का धमाल, वैभव ने वर्ल्ड कप फाइनल में खेली 175 रन की पारी

फाइनल में भारत ने जीता टॉस,इंग्लैंड की पहले गेंदबाजी, ऐसी है दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola