स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, 300 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली सबसे युवा महिला क्रिकेटर बनीं
स्मृति मंधाना टेस्ट मैच के दौरान (फोटो-सोशल मीडिया)
भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार स्मृति मंधाना ने 28 साल की उम्र में 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में यह उपलब्धि हासिल की.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही इतिहास रच दिया. मंधाना महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं, जिन्होंने 300 या उससे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं.
28 साल की उम्र में हासिल की उपलब्धि
स्मृति मंधाना ने 28 वर्ष और 357 दिन की उम्र में 300 अंतरराष्ट्रीय मैचों का आंकड़ा छुआ. उन्होंने अब तक भारत के लिए 9 टेस्ट, 120 वनडे और 171 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं. महिला क्रिकेट में 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली वह कुल 12वीं खिलाड़ी बनीं.
भारत की तीसरी महिला खिलाड़ी
मंधाना 300 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं. उनसे पहले यह उपलब्धि केवल मिताली राज और हरमनप्रीत कौर ने हासिल की थी. हालांकि इतनी कम उम्र में इस मुकाम तक पहुंचने का रिकॉर्ड अब मंधाना के नाम दर्ज हो गया है.
भारत की महिला क्रिकेटरों द्वारा खेले गए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच
| क्रमांक | खिलाड़ी | कुल अंतरराष्ट्रीय मैच | टेस्ट | वनडे | टी20 अंतरराष्ट्रीय |
| 1 | हरमनप्रीत कौर | 374 | 8 | 164 | 202 |
| 2 | मिताली राज | 333 | 12 | 232 | 89 |
| 3 | स्मृति मंधाना | 300 | 9 | 120 | 171 |
| 4 | झूलन गोस्वामी | 284 | 12 | 204 | 68 |
| 5 | दीप्ति शर्मा | 280 | 7 | 124 | 149 |
300वें मैच में खेली शानदार पारी
अपने 300वें अंतरराष्ट्रीय मैच को स्मृति मंधाना ने यादगार बनाने की पूरी कोशिश की. भारतीय टीम के शुरुआती झटकों के बीच उन्होंने जिम्मेदारी संभाली और 108 गेंदों में 83 रन की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और एक छक्का निकला. हालांकि वह शतक से 17 रन दूर रह गईं. जब मंधाना अपने शतक की ओर बढ़ रही थीं, तभी इंग्लैंड की तेज गेंदबाज इस्सी वोंग ने उन्हें आउट कर भारत को चौथा झटका दिया. उनकी पारी ने भारतीय टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाई.
मैच से पहले नहीं थी रिकॉर्ड की जानकारी
मुकाबले से पहले मंधाना ने बताया कि उन्हें अपने 300वें अंतरराष्ट्रीय मैच के बारे में गुरुवार रात को ही पता चला. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी आमतौर पर सभी प्रारूपों में खेले गए मैचों की संख्या पर नजर नहीं रखते.
लॉर्ड्स से जुड़ी पुरानी यादें
मंधाना ने कहा कि उन्हें 2017 महिला वनडे विश्व कप फाइनल की याद आज भी है, जो लॉर्ड्स में खेला गया था. उन्होंने कहा कि उस समय उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्हें नहीं पता था कि दोबारा लॉर्ड्स में भारत के लिए खेलने का मौका मिलेगा या नहीं. ऐसे में अपने 300वें अंतरराष्ट्रीय मैच के लिए लॉर्ड्स से बेहतर मंच नहीं हो सकता था.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल को मिला विम्बलडन के रॉयल बॉक्स का न्योता, सचिन-कोहली-रोहित के खास क्लब में हुए शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By उज्जवल सिन्हा
उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट
उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.
पत्रकारिता का अनुभव
अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.
पेशेवर सफर
प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.
खेल से जुड़ाव
पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.
लेखन शैली और दृष्टिकोण
उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.
विशेषज्ञता (Expertise)
क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)
फुटबॉल
प्रो कबड्डी लीग
महिला क्रिकेट
IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट
डेटा-आधारित खेल विश्लेषण
एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी
SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट
स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग
लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









