Instagram की तरह WhatsApp में जल्द मिल सकता है ‘Close Friends’ फीचर, जानें कैसे करेगा काम

Published by : Ankit Anand Updated At : 06 Feb 2026 4:15 PM

विज्ञापन

WhatsApp का Close Friend फीचर

WhatsApp एक नए Close Friends फीचर पर काम कर रहा है. इस फीचर की मदद से आप अपना स्टेटस सिर्फ चुनिंदा लोगों के साथ शेयर कर पाएंगे. यानी अब हर स्टेटस सभी कॉन्टैक्ट्स को दिखाना जरूरी नहीं होगा, आप जिसे चाहें सिर्फ उसी को दिखा सकेंगे.

विज्ञापन

WhatsApp चुपचाप स्टेटस अपडेट को और ज्यादा प्राइवेट और पर्सनल बनाने की तैयारी कर रहा है. WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी एक नया फीचर ला रही है. इसमें आप स्टेटस के लिए अलग से ‘Close Friends’ लिस्ट बना सकेंगे. हां… हां बिलकुल इंस्टाग्राम की तरह. आसन शब्दों में कहें तो अगर आप चाहते हैं कि कुछ खास फोटो या अपडेट सिर्फ चुनिंदा लोगों को ही दिखें और हर बार प्राइवेसी सेटिंग बदलने का झंझट ना रहे, तो ये नया फीचर आपका काम काफी आसान कर देगा. आइए इस फीचर के बारे में थोड़ा और डिटेल में बताते हैं.

Close Friends फीचर क्या है?

WhatsApp जल्द ही एक नया Close Friends फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. इस फीचर में आप अपने कुछ खास लोगों को चुन पाएंगे और स्टेटस सिर्फ उन्हीं को दिखा सकेंगे. अभी यह फीचर डेवलपमेंट में है. लेकिन शुरुआती जानकारी से लग रहा है कि WhatsApp इसे काफी आसान और यूजर-फ्रेंडली बनाने पर काम कर रहा है.

फीचर आने के बाद आप स्टेटस प्राइवेसी सेटिंग्स से या स्टेटस डालते समय ही अपने क्लोज फ्रेंड्स चुन सकेंगे. मतलब बार-बार अलग-अलग सेटिंग्स में जाने का झंझट नहीं रहेगा. सबसे अच्छी बात यह है कि यह लिस्ट फिक्स नहीं रहेगी. आप जब चाहें लोगों को जोड़ या हटा सकेंगे. हालांकि एक छोटी सी बात ध्यान रखने वाली है. अगर कोई व्यक्ति पहले ही आपका स्टेटस देख चुका है, तो बाद में उसे हटाने से उस स्टेटस की विजिबिलिटी वापस नहीं हटेगी.

WhatsApp अब इन अपडेट्स को अलग तरीके से दिखाने की तैयारी में है. अगर आप किसी कॉन्टैक्ट को अपने क्लोज फ्रेंड्स लिस्ट में जोड़ते हैं, तो उसे आपके प्रोफाइल फोटो के आसपास अलग रंग की रिंग दिखाई दे सकती है. इससे उसे समझ आ जाएगा कि ये स्टेटस सिर्फ खास लोगों के लिए शेयर किया गया है.

कब आएगा ये फीचर?

फिलहाल ये फीचर अभी बनने की स्टेज में है और अभी तक बीटा टेस्टर्स तक भी नहीं पहुंचा है. खबर है कि WhatsApp पहले इसे पूरी तरह स्मूद और सही तरीके से चलने लायक बना रहा है. जब सब कुछ तैयार हो जाएगा, तो सबसे पहले इसे कुछ चुनिंदा बीटा यूजर्स को ट्राय करने के लिए दिया जाएगा. उनके फीडबैक के बाद ही इसे बाकी लोगों के लिए जारी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: नया सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने की तैयारी में WhatsApp, जानें किन-किन फीचर्स के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola