नया सब्सक्रिप्शन मॉडल लाने की तैयारी में WhatsApp, जानें किन-किन फीचर्स के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे

Updated:
विज्ञापन

पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लाने की तैयारी में व्हॉट्सऐप

WhatsApp अपने बीटा वर्जन में एक नए ऑप्शनल प्रीमियम प्लान को टेस्ट कर रहा है. इस प्लान में यूजर्स को ऐप को अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज करने का मौका मिल सकता है. इतना ही नहीं, प्रीमियम यूजर्स तीन से ज्यादा चैट्स को ऊपर पिन भी कर पाएंगे.

विज्ञापन

लगता है WhatsApp अब यूजर्स को ऐप के लिए पैसे देने का नया कारण देने की तैयारी में है. wabetainfo की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी एक ऑप्शनल प्रीमियम सब्सक्रिप्शन पर काम कर रही है. इसमें कुछ ऐसे एक्सक्लूसिव फीचर्स मिल सकते हैं जो नॉर्मल यूजर्स को नहीं मिलेंगे. अभी ये प्लान पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है और फिलहाल WhatsApp इसे बीटा वर्जन में टेस्ट कर रहा है. कुछ यूजर्स को इस नए प्लान की वेटलिस्ट भी दिख सकती है. अच्छी बात ये है कि ये सब्सक्रिप्शन जबरदस्ती नहीं होगा. अगर आप WhatsApp को अभी जैसे फ्री में यूज कर रहे हैं और खुश हैं, तो वैसे ही आगे भी इस्तेमाल कर पाएंगे.

विज्ञापन

कौन-कौन से फीचर्स के लिए देने होंगे पैसे?

अब सवाल ये है कि पैसे देने पर मिलेगा क्या? रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीमियम यूजर्स को ऐप को कस्टमाइज करने के ज्यादा ऑप्शन मिल सकते हैं. इसमें खास स्टिकर्स, अलग-अलग थीम, ऐप का आइकन अपनी पसंद से बदलने का ऑप्शन और यहां तक कि चैट के लिए अलग-अलग रिंगटोन जैसे कस्टमाइजेशन फीचर्स शामिल हो सकते हैं. WhatsApp में जल्द ऐसा फीचर आ सकता है, जिससे यूजर्स तीन से ज्यादा चैट्स को ऊपर पिन कर सकेंगे. अभी ऐप में सिर्फ तीन चैट ही पिन करने की लिमिट है. वहीं, प्रीमियम यूजर्स को एक्सक्लूसिव चैट रिंगटोन जैसे कुछ नए और खास फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है.

WhatsApp का कहना है कि ये तो बस शुरुआत है. आने वाले समय में यूजर्स के फीडबैक के हिसाब से और भी प्रीमियम फीचर्स जोड़े जा सकते हैं. फिलहाल प्लान तैयार किया जा रहा है. इसलिए लॉन्च से पहले कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं.

थिंकिंग मोड पर भी काम कर रह WhatsApp

WhatsApp सिर्फ सब्सक्रिप्शन प्लान ही नहीं बल्कि कुछ नए फीचर्स पर भी काम कर रहा है. इनमें से एक Meta AI का नया ‘थिंकिंग मोड’ है. जब ये ऑन होगा, तो AI जवाब देने से पहले थोड़ा ज्यादा टाइम लेकर सवाल को अच्छे से समझेगा और ज्यादा डिटेल में जवाब देगा. यूजर्स चाहें तो जल्दी जवाब चुन सकते हैं या फिर डीप और समझदार जवाब का ऑप्शन भी चुन पाएंगे. ये फीचर Meta AI से जुड़ा है. इसे धीरे-धीरे WhatsApp के अंदर बढ़ाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Instagram Reels पर बार-बार आ रहे हैं बेकार वीडियो? ऐसे करें अपना एल्गोरिदम रीसेट, तुरंत दिखेगा फर्क

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola