जम्‍मू-श्रीनगर मार्ग पर सुरंग में आग, 10 श्रमिक मरे

Updated at : 01 Jan 2016 11:00 AM (IST)
विज्ञापन
जम्‍मू-श्रीनगर मार्ग पर सुरंग में आग, 10 श्रमिक मरे

जम्मू : जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में आग लगने की एक घटना में एक सुरंग परियोजना में काम कर रहे दस लोग मारे गये. मारे गये लोगों में अधिकतर मजदूर हैं. जम्मू के आईजीपी दानिश राणा ने बताया, ‘आज तडके एक बजे के आसपास रामबन जिले के चंद्रकोट इलाके में तलावास में एक सुरंग […]

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में आग लगने की एक घटना में एक सुरंग परियोजना में काम कर रहे दस लोग मारे गये. मारे गये लोगों में अधिकतर मजदूर हैं. जम्मू के आईजीपी दानिश राणा ने बताया, ‘आज तडके एक बजे के आसपास रामबन जिले के चंद्रकोट इलाके में तलावास में एक सुरंग परियोजना में काम कर रहे मजदूरों के बैरकों में संभवत: शाट सर्किट के कारण आग लग गयी.’

उन्होंने बताया कि इस आग में दस लोग मारे गये जबकि चार अन्य घायल हो गये. पुलिस तथा अन्य बचाव एजेंसियों ने बचाव अभियान चलाया तथा दस शवों को निकाला. ये शव इतनी बुरी तरह झुलस गये थे कि इनकी पहचान संभव नहीं थी. राणा ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola