ePaper

कश्मीर में लश्कर का आतंकी ढेर

Updated at : 25 Dec 2015 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर में लश्कर का आतंकी ढेर

श्रीनगर : उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बल के साथ मुठभेंड में लश्कर ए तैयबा का एक आतंकी ढेर हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से 30 किमी दूर सुमबल में सुरक्षा बल के साथ हुई मुठभेड में ओ. ए. शेख उर्फ हमजा मारा गया. वह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा […]

विज्ञापन

श्रीनगर : उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बल के साथ मुठभेंड में लश्कर ए तैयबा का एक आतंकी ढेर हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से 30 किमी दूर सुमबल में सुरक्षा बल के साथ हुई मुठभेड में ओ. ए. शेख उर्फ हमजा मारा गया. वह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले का निवासी था. अधिकारी ने बताया कि उत्तर कश्मीर में उग्रवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बल ने कल शाम यहां आतंकवादी विरोधी अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि शेख का शव कल रात मुठभेड स्थल से बरामद किया गया था जिसे उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है.

इसबीच पुलवामा और आस पास के क्षेत्रों में बंद की स्थिति रही. पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलवामा में कानून और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को वहां तैनात किया गया है. अधिकारी ने बताया कि पुलवामा चौक और मुर्रान चौक में युवकों के पुलिस कर्मियों पर पथराव करने की मामूली घटनाएं भी सामने आई. लेकिन अभी तक इसमें किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola