स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से है अलकायदा का इंडिया चीफ सनाउल हक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 12:31 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते अल कायदा के तीन आतंकियों को दिल्ली, ओडिशा के कटक और यूपी के संभल से गिरफ्तार किया. इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इन तीनों से पूछताछ के बाद यह बात सामने आयी है कि अल कायदा के इंडिया चीफ […]
नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते अल कायदा के तीन आतंकियों को दिल्ली, ओडिशा के कटक और यूपी के संभल से गिरफ्तार किया. इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इन तीनों से पूछताछ के बाद यह बात सामने आयी है कि अल कायदा के इंडिया चीफ सनाउल हक का संबंध स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनाउल हक के परिजनों को इंटेलिजेंस ब्यूरो ने यह जानकारी दी थी कि उनका बेटा आंतकी बन गया है. जिसके बाद उन लोगों ने उससे रिश्ता तोड़ लिया था.गौरतलब है कि पुलिस ने यूपी के संभल से जफर मसूद, दिल्ली से आसिफ उमर और कटक से अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है. इनकी गिरफ्तारी से ही सनाउल हक का सच सामने आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










