महिलाओं की सुरक्षा के लिए अब हर स्मार्टफोन में होगा पैनिक बटन : मेनका गांधी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 10:35 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में महिला सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि सरकार जल्दी ही स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों के साथ इस मुद्दे पर बात करेगी कि हर स्मार्टफोन में एक पैनिक बटन हो. इस पैनिक बटन की मदद महिलाएं तब ले सकेंगी, […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में महिला सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री मेनका गांधी ने कहा कि सरकार जल्दी ही स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों के साथ इस मुद्दे पर बात करेगी कि हर स्मार्टफोन में एक पैनिक बटन हो. इस पैनिक बटन की मदद महिलाएं तब ले सकेंगी, जब वे कहीं परेशानी में हों.

मेनका गांधी ने सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार इसके लिए जल्दी ही स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों से बात करने वाली है. सरकार यह चाहती है कि हर फोन में पैनिक बटन हो, ताकि जब महिला परेशानी में हो, तो उसके लोकेशन की जानकारी इस फीचर के जरिये मिल सके और उसकी मदद की जा सके.मेनका गांधी ने इस मौके पर बताया कि सरकार महिलाओं के लिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर आयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola