केजरीवाल ने दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के "दिल" में फर्क बताया

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली के "दिल" और हिमाचल प्रदेश के "दिल" में फर्क बताया. बढ़ते प्रदूषण के बारे में सचेत करते हुए उन्होंने एक तसवीर पोस्ट की. ट्वीट में दो तसवीरें है. एक हिमाचल में रहने वाले 55 साल के इंसान के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली के "दिल" और हिमाचल प्रदेश के "दिल" में फर्क बताया. बढ़ते प्रदूषण के बारे में सचेत करते हुए उन्होंने एक तसवीर पोस्ट की.

ट्वीट में दो तसवीरें है. एक हिमाचल में रहने वाले 55 साल के इंसान के हार्ट की और दूसरी दिल्ली में रह रहे 52 साल के इंसान के हार्ट की. तसवीर में दोनों राज्यों के प्रदूषण स्तर की तुलना की गयी है. केजरीवाल ने कहा कि यह फोटो मुझे डा त्रेहन ने भेजी है.

https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/674996576155123712

गौरतलब है कि दिल्ली में इन दिनों सरकार प्रदूषण के नियंत्रण के लिए गाड़ियों के परिचालन में ऑड और इवेन फार्मूला लाने जा रही है. जिसके तहत सम- विषम नंबर की गाड़िया अलग-अलग दिनों में चलेगी. हालांकि इस फैसले को लेकर लोगों में अब भी दुविधा की स्थिति है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola