प्रधानमंत्री मोदी ने किया शिंजो एबे का स्वागत

Updated at : 11 Dec 2015 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने किया शिंजो एबे का स्वागत

नयी दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गये है. आज दिनभर उनका कार्यक्रम व्यस्त है. एबे भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज यहां पहुंचे हैं. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्षिक शिखर-वार्ता होगी और दोनों देश भारत में बुलेट रेल प्रणाली की स्थापना […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंच गये है. आज दिनभर उनका कार्यक्रम व्यस्त है. एबे भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज यहां पहुंचे हैं. इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी द्विपक्षीय वार्षिक शिखर-वार्ता होगी और दोनों देश भारत में बुलेट रेल प्रणाली की स्थापना के 98,000 करोड रुपये के एक करार के साथ कुछ अन्य समझौते भी कर सकते हैं. इस यात्रा में एशिया की इन दो प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के बीच तालमेल बिठाने और विशेष रणनीतिक संबंधों को नई उंचाई पर ले जाने पर विशेष ध्यान होगा. भारत-जापान के बीच 9वीं वार्षिक शिखर बैठक शनिवार को होगी.

इसमें मोदी और जापानी प्रधानमंत्री पिछले एक साल में खास कर व्यापार और निवेश के क्षेत्र में लिए गए द्विपक्षीय निर्णयों पर प्रगति की समीक्षा करेंगे. सूत्रों ने बताया कि इस यात्रा में दोनों पक्षों के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन प्रणाली के निर्णय के लिए 98,000 करोड रुपये के करार के साथ साथ कई समझौते किये जाएंगे. एबे दिल्ली से वाराणसी भी जाएंगे. वाराणासी मोदी का संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है. वहां की यात्रा साढे चार घंटे की होगी और एबे इस दौरान वहां प्रसिद्ध दसाश्वमेध घाट पर गंगा-आरती का दर्शन करेंगे। इस दौरान प्रधान मंत्री मोदी उनके साथ होंगे. शाम को वह दिल्ली वापस आ जाएंगे.

मोदी की पिछली जापान यात्रा में एबे मोदी के साथ क्योटो शहर गऐ थे. एबे दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से भी मिलेंगे. वह भारत-जापान नवोन्मेष संगोष्ठी में भाग लेने के अलावा उद्यमियों के एक समूह से बातचीत करेंगे. तोक्यो में पिछले साल हुई शिखर वार्ता में दोनों प्रधानमंत्रियों ने द्विपक्षीय संबंधों का स्तर बढा कर ‘‘ विशेष सामरिक और वैश्विक भागीदारी के स्तर पर ले जाने पर सहमति जताई थी.’ मोदी वहां पिछले साल 30 अगस्त से तीन सितंबर तक थे.

क्या कहते हैं प्रधानमंत्री

अपने जापानी समकक्ष शिंजो आबे का यहां स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उन्हें ‘‘असाधारण नेता’ करार दिया और कहा कि उनकी यात्रा से द्विपक्षीय संबंध और गहरे होंगे. मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘पीएम शिंजो आबे ने अपने आलेख में जिस तरह भारत-जापान संबंधों, काफी संभावनाओं और सांस्कृतिक बंधनों के बारे में बताया, वह पसंद आया.’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘भारत अपने गहरे दोस्त और एक असाधारण नेता पीएम शिंजो आबे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है. उनकी यात्रा से भारत-जापान संबंध और गहरे होंगे.’ आबे आज से अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा शुरु करने वाले हैं. इस दौरान वह कल मोदी के साथ वार्षिक शिखर सम्मेलन करेंगे. वे पिछले एक साल में लिए गए विभिन्न फैसलों के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे ताकि आर्थिक संबंधों को बढाया जा सके, खासकर व्यापार एवं निवेश के क्षेत्र में.

जिन समझौतों पर दस्तखत किए जाने की संभावना है उनमें एक बुलेट ट्रेन नेटवर्क बनाने के लिए 98,000 करोड रुपए का करार भी शामिल है. वार्ता के बाद आबे प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी जाएंगे जहां वह दशाश्वमेध घाट पर ‘गंगा आरती’ में हिस्सा लेंगे. आबे के करीब साढे चार घंटे की वाराणसी यात्रा के दौरान मोदी उनके साथ होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola