ePaper

आंध्र प्रदेश में शराब पीने से चार की मौत, 11 बीमार

Updated at : 07 Dec 2015 3:47 PM (IST)
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश में शराब पीने से चार की मौत, 11 बीमार

विजयवाडा (आंध्र प्रदेश) : शहर के एक बार में शराब पीने के बाद आज कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य बीमार हो गए. यहां के कृष्णलंका इलाके के एक बार में करीब 20 मजदूरों ने आज सुबह शराब पी थी. शराब की दुकान से बाहर आने के बाद उन्होंने […]

विज्ञापन

विजयवाडा (आंध्र प्रदेश) : शहर के एक बार में शराब पीने के बाद आज कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और 11 अन्य बीमार हो गए. यहां के कृष्णलंका इलाके के एक बार में करीब 20 मजदूरों ने आज सुबह शराब पी थी. शराब की दुकान से बाहर आने के बाद उन्होंने उल्टियां करनी शुरु कर दीं और गिर गए.स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसने तुरंत वहां पहुंचकर पीडितों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया.

विजयवाडा के पुलिस आयुक्त गौतम सवांग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अब तक चार मौतें हुई हैं. 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.” उन्होंने कहा, ‘‘कुछ की हालत नाजुक है. डॉक्टरों की टीम नुकसान को सीमित करने के लिए अपना हरसंभव प्रयास कर रही है.” सवांग ने कहा कि शराब के नमूने ले लिए गए हैं और घटना की जांच की जा रही है.उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण एवं दुखद बताते हुए कहा कि पुलिस सच्चाई का पता लगाने के लिए मामले की तह तक जाएगी.
श्रीकाकुलम के दौर पर गए राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाडा के जिलाधिकारी बाबू ए से घटना की जांच करने और उसकी रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है. उन्होंने अधिकारियों को पीडितों को उचित इलाज मुहैया कराने के भी निर्देश दिए हैं.पुलिस ने बार सील कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola