वीके सिंह के ‘कुत्ते’ वाले बयान पर राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन

नयी दिल्ली : एक घटना के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री वी के सिंह की ‘कुत्ते’ संबंधी उपमा का उपयोग किये जाने को लेकर उन्हें मंत्रिपरिषद से हटाने की मांग करते हुए कांग्रेस सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में आज संसद भवन परिसर में धरना दिया. संसद की कार्यवाही शुरु होने से पहले आज सुबह […]
नयी दिल्ली : एक घटना के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री वी के सिंह की ‘कुत्ते’ संबंधी उपमा का उपयोग किये जाने को लेकर उन्हें मंत्रिपरिषद से हटाने की मांग करते हुए कांग्रेस सांसदों ने राहुल गांधी के नेतृत्व में आज संसद भवन परिसर में धरना दिया. संसद की कार्यवाही शुरु होने से पहले आज सुबह राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे, पार्टी के नेता आनंद शर्मा, दीपेंदर हुड्डा और कई अन्य सदस्यों ने संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया.
बाद में कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वे इस मुद्दे को इसलिए उठा रहे हैं क्योंकि यह सरकार के एक मंत्री का एक समुदाय विशेष के प्रति रुख का विषय है. उन्होंने कहा कि सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए और केवल भाषण देने से काम नहीं चलेगा.
उल्लेखनीय है कि अक्तूबर में सिंह के उस बयान से राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया था जिसमें उन्होंने फरीदाबाद में दलित को जलाये जाने की घटना के विषय पर कथित तौर पर कहा था कि अगर कोई किसी कुत्ते पर पत्थर फेंकता है तो इसके लिए केंद्र को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. इस बयान पर विदेश राज्य मंत्री आलोचलाओं के घेरे में हैं. सरकार का कहना है कि सिंह ने दलितों के संदर्भ में ऐसा कोई बयान नहीं दिया था और इसलिए विपक्ष को इसे मुद्दा बनाने का कोई कारण नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




