राज्यसभा में वी के सिंह के आने पर विपक्ष का हंगामा

नयी दिल्ली : राज्यसभा मे आज बसपा एवं कांगे्रस के कई सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के सदन में आने पर गहरी आपत्ति जताते हुए उन्हें सरकार से बर्खास्त करने की मांग की। हरियाणा में कुछ समय पहले दो दलित बच्चों की मौत के बाद उनके ‘‘कुत्ते” संबंधी बयान के कारण विपक्षी सदस्य […]
नयी दिल्ली : राज्यसभा मे आज बसपा एवं कांगे्रस के कई सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री वी के सिंह के सदन में आने पर गहरी आपत्ति जताते हुए उन्हें सरकार से बर्खास्त करने की मांग की। हरियाणा में कुछ समय पहले दो दलित बच्चों की मौत के बाद उनके ‘‘कुत्ते” संबंधी बयान के कारण विपक्षी सदस्य उनसे सदन से जाने की मांग कर रहे थे.
इसे लेकर विपक्ष एवं सत्तापक्ष के बीच तनातनी एवं हंगामे के चलते बैठक को दो बार संक्षिप्त रुप से स्थगित किया गया. सिंह जैसे ही सदन में आये बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि इन केंद्रीय मंत्री को सदन में एक मिनट भी बैठने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए क्योंकि उन्होंने संविधान का उल्लंघन किया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




