कोयला घोटाला: आरोपियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2015 3:56 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली की एक विशेष अदालत ने एक कोयला खान आवंटन मामले में आरोपियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जिसमें आरोपी कंपनी झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड (जेआईपीएल) और इसके दो निदेशकों आर एस रुंग्टा और आर सी रुंग्टा पर मुकदमा चल रहा है. विशेष सीबीआई न्यायाधीश भरत पराशर ने […]
नयी दिल्ली : दिल्ली की एक विशेष अदालत ने एक कोयला खान आवंटन मामले में आरोपियों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जिसमें आरोपी कंपनी झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड (जेआईपीएल) और इसके दो निदेशकों आर एस रुंग्टा और आर सी रुंग्टा पर मुकदमा चल रहा है.
विशेष सीबीआई न्यायाधीश भरत पराशर ने इस मामले की सुनवाई की अगली तारीख 26 नवंबर रखी है जबकि आरोपी गवाहों की सूची अदालत में पेश करेंगे जिनका वे अपने बचाव में उपयोग करना चाहते हैं. बयान दर्ज करने के दौरान आरोपियों ने अदालत के सामने अपने निर्दोष होने का दावा किया है और सीबीआई द्वारा अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों का खंडन किया.
यह कोयला घोटाले का पहला मामला है जो अंतिम चरण में पहुंच रहा है क्योंकि आरोपियों के बयान दर्ज करने के बाद अदालत बचाव पक्ष के बयान दर्ज करेगी जिसके बाद अंतिम जिरह हो सकती है. अदालत ने 3 जून को अभियोजन पक्ष के बयान दर्ज करने के साथ सुनवाई शुरू की थी जो 30 अक्तूबर को पूरी हुई. वरिष्ठ लोक अभियोजक ए.पी. सिंह ने सीबीआई के मामले को मजबूत करने के लिये 41 गवाहों से पूछताछ की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










