एयरहोस्टेस से बदसलूकी करने वाले तीन यात्रियों पर एफआईआर दर्ज
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एयरहोस्टेस के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. इस मामले में एयरलाइंस ने तीन यात्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. इन तीन यात्रियों पर शराब पी कर केबिन क्रू, एयरहोस्टेस और दूसरी महिला यात्रियों के साथ भी छेड़छाड़ की. तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में एयरहोस्टेस के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. इस मामले में एयरलाइंस ने तीन यात्रियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है. इन तीन यात्रियों पर शराब पी कर केबिन क्रू, एयरहोस्टेस और दूसरी महिला यात्रियों के साथ भी छेड़छाड़ की. तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है.
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार एयरहोस्टेस के साथ छेड़छाड़ करने वाले 3 पैसेंजर्स में से 1 हिंदू महासभा का स्टेट सेक्रेटरी है और बाकी दो वकील हैं, इंडिगो एयरलाइंस की कोयंबटूर-चेन्नई फ्लाइट में हुई इस घटना के खिलाफ एयरलाइंस ने चेन्नई पुलिस में बुधवार रात FIR दर्ज कराई.
घटना बुधवार रात की है जब शराब के नशे में धुत तीनों लोग अपने मोबाइल से एयरहोस्टेस की तस्वीरें उतारने लगे और विरोध करने पर बदसलूकी करने लगे. एयरहोस्टेस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन जब वो नहीं मानें तो इसकी शिकायत आगे की बाद में एयरलाइंस ने इनके खिलाफ कार्रवाई का मन बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










