पाकिस्तान के साथ वार्ता करना है तो पहले मोदी को हटाना होगा : अय्यर

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच दोस्ती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़े रुकावट हैं. यह बात उन्होंने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल के साथ बातचीत के […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच दोस्ती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़े रुकावट हैं.
यह बात उन्होंने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान कही. उन्होंने कहा, दोनों मुल्कों के बीच कड़वाहट को अगर खत्म करना है तो सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना होगा. पाकिस्तानी न्यूज चैनल दुनिया टीवी को दिये गये साक्षात्कार में उन्होंने कहा, दोनों मुल्कें की बेहतरी के लिए जो तीन चिजें करना जरुरी है उसमें सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




