ePaper

बिहार : शपथ ग्रहण में PM मोदी आये तो नहीं आयेंगी ममता !

Updated at : 16 Nov 2015 10:06 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार : शपथ ग्रहण में PM मोदी आये तो नहीं आयेंगी ममता !

कोलकाता : बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को जिताने का आह्वान करने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का उनका शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम खटाई में पड़ गया है. हालांकि, इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. ममता बनर्जी ने जीत पर नीतीश को बधाई दी थी […]

विज्ञापन

कोलकाता : बिहार चुनाव में नीतीश कुमार को जिताने का आह्वान करने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का उनका शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम खटाई में पड़ गया है. हालांकि, इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. ममता बनर्जी ने जीत पर नीतीश को बधाई दी थी और 20 नवंबर को उनका पटना जाना लगभग तय था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की खबरों के बाद वह अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर रही हैं.

तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि ममता बनर्जी शपथ ग्रहण समरोह में जायेंगी या नहीं, अभी यह तय नहीं है. वहीं, एक अन्य वरिष्ठ तृणमूल नेता का कहना है कि नरेंद्र मोदी के इस समारोह में शामिल होने की सूचना के बाद ममता बनर्जी अपना मन बदल रही हैं. अगले वर्ष की शुरुआत में ही बंगाल में विधानसभा चुनाव है और चुनाव के ठीक पहले वह नरेंद्र मोदी के साथ एक मंच पर नहीं दिखना चाहती हैं, क्योंकि इससे राज्य के अल्पसंख्यक नाराज हो सकते हैं.

इधर जदयू के प्रवक्ता केसी त्यागी का कहना है कि हमने किसी भी भाजपा नेता को शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित नहीं किया है. अभी हमें यह मालूम नहीं है कि प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण
समारोह में आ रहे हैं या नहीं. उन्होंने कहा कि मैं 17 नवंबर को कोलकाता आकर ममता बनर्जी को आमंत्रण पत्र सौंपूंगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola