प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या,घटना CCTV में कैद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2015 12:45 PM
गुडगांव : यहां सेक्टर-5 इलाके में एक पेट्रोल पंप पर चार अज्ञात लोगों ने 32 वर्षीय एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बीती रात की यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हो गई है. उन्होंने बताया कि सेक्टर-51 में मेफील्ड गार्डन निवासी […]
गुडगांव : यहां सेक्टर-5 इलाके में एक पेट्रोल पंप पर चार अज्ञात लोगों ने 32 वर्षीय एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बीती रात की यह घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे मैं कैद हो गई है. उन्होंने बताया कि सेक्टर-51 में मेफील्ड गार्डन निवासी राजू कुमार पेट्रोल पंप पर इसके मालिक को दीवाली का उपहार देने पहुंचा था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जब राजू ने अपनी कार में बैठकर पेट्रोल पंप परिसर में प्रवेश किया तो दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए चार लोगों ने राजू पर गोली चला दी.
पुलिस ने बताया कि उन्होंने राजू पर छह गोलियां उस समय तक चलाईं जब तक कि वह मर नहीं गया. राजू के परिवार ने आरोप लगाया कि वे जानते थे कि उसकी जिंदगी को खतरा है और इस संबंध में पिछले सप्ताह गुडगांव पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया. इसकी जांच नहीं की। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह व्यक्तिगत दुश्मनी और गैंगवार का मामला लगता है. सेक्टर-5 थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है. अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










