‘वन रैंक वन पेंशन’ की अधिसूचना के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने शुरू की ‘पदक वापसी’
Updated at : 10 Nov 2015 12:24 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : वन रैंक वन पेंशन के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया और अपने मेडल लौटाने की प्रक्रिया शुरू की. पूर्व सैनिकों की तरफ से कहा गया कि हम देश भर में मेडल लौटाने की शुरुआत करेंगे, साथ ही रैली भी आयोजित की जायेगी. पूर्व सैनिकों का यह विरोध […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : वन रैंक वन पेंशन के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया और अपने मेडल लौटाने की प्रक्रिया शुरू की. पूर्व सैनिकों की तरफ से कहा गया कि हम देश भर में मेडल लौटाने की शुरुआत करेंगे, साथ ही रैली भी आयोजित की जायेगी. पूर्व सैनिकों का यह विरोध वन रैंक वन पेंशन की अधिसूचना के बाद शुरू हुआ है.अधिसूचना सात नवंबर को जारी की गयी थी.
पूर्व सैनिकों की मेडल वापसी पर रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि विरोध करना हर किसी का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि वे मिसगाइडेड हैं. उनकी शिकायतों पर हम ध्यान दे रहे हैं और आयोग के समक्ष रख रहे हैं. मेरी प्राथमिकता वन रैंक वन पेंशन की अधिसूचना जारी करना था. आगे जो समस्याएं हैं, उनका निराकरण आयोग के समक्ष किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




