Jio के ‘छिपे’ रिचार्ज प्लान्स पर TRAI की सख्ती, कहा- अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग प्लान्स अब नहीं चलेंगे

Published by : Ankit Anand Updated At : 06 Apr 2026 1:51 PM

विज्ञापन

फोन पर बात करता एक आदमी और जियो का लोगो (Photo: Canva)

TRAI ने Jio को साफ चेतावनी दी है कि अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अलग रिचार्ज प्लान दिखाने का खेल नहीं चलेगा. कंपनी को 14 अप्रैल तक सब कुछ ट्रांसपेरेंट बनाना होगा वरना जुर्माना भी लग सकता है. यानि अब हर यूजर के लिए बराबर तरीके से उपलब्ध कराने होंगे.

विज्ञापन

भारत में टेलीकॉम सेक्टर को रेगुलेट करने वाली संस्था TRAI ने Reliance Jio को उसके कुछ टैरिफ तरीकों पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. TRAI का कहना है कि ये प्रैक्टिस ट्रांसपेरेंसी के नियमों का उल्लंघन करती हैं और ग्राहकों के साथ भेदभाव जैसी स्थिति पैदा करती हैं. दरअसल, मामला तब सामने आया जब Jio ने अपने कुछ एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान्स को बंद कर दिया. ये वही प्लान्स थे जिनमें यूजर्स को रोजाना 1GB डेटा मिलता था. दिलचस्प बात ये है कि ये प्लान्स सिर्फ Jio के अपने रिटेल स्टोर्स पर ही उपलब्ध थे. यानी हर यूजर तक उनकी पहुंच नहीं थी.

इसी को लेकर TRAI ने जांच की और अब कंपनी को साफ निर्देश दिया है कि ऐसे टैरिफ तरीके बंद किए जाएं जो सभी ग्राहकों के लिए बराबर और ट्रांसपेरेंट न हों. सबसे अहम बात ये है कि इसके लिए डेडलाइन भी तय कर दी गई है. जियो को 14 अप्रैल 2026 तक इन सभी बदलावों को लागू करना होगा.

Jio Store और MyJio ऐप तक सीमित थे कुछ प्लान

TRAI की जांच में एक दिलचस्प बात सामने आई है, जिसने Reliance Jio को सवालों के घेरे में ला दिया है. दरअसल, कंपनी के कुछ स्पेशल टैरिफ वाउचर्स (STVs) हर यूजर के लिए समान रूप से उपलब्ध नहीं थे. ₹249 और ₹199 वाले प्लान सिर्फ Jio Store पर ही मिल रहे थे, जबकि ₹209 वाला प्लान केवल MyJio ऐप के जरिए ही लिया जा सकता था. यानी अलग-अलग प्लेटफॉर्म और डिवाइस के हिसाब से प्लान्स को लिमिट किया गया था.

इतना ही नहीं, JioPhone और JioBharat यूजर्स के लिए अलग तरह के टैरिफ रखना भी TRAI को सही नहीं लगा. रेगुलेटर का मानना है कि यह ‘नॉन-डिस्क्रिमिनेशन’ यानी भेदभाव न करने के नियमों के खिलाफ है. अब TRAI ने Reliance Jio को साफ निर्देश दिया है कि ये सभी ऑफर्स हर डिवाइस और हर प्लेटफॉर्म पर एक समान तरीके से उपलब्ध कराए जाएं, ताकि सभी यूजर्स को बराबरी का फायदा मिल सके.

Jio ने क्या कहा?

Reliance Jio ने अपने जवाब में साफ कहा कि उसके टैरिफ प्लान एक तय सिस्टम के हिसाब से बनाए जाते हैं और इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं होता. कंपनी का कहना है कि साल 2020 का जो निर्देश है, वो सिर्फ प्लान्स को पब्लिश करने से जुड़ा है, लेकिन ये नहीं बताता कि उन्हें किस तरीके से बेचा जाए. Jio ने ये भी समझाया कि कुछ खास प्लान जैसे कि पहली बार रिचार्ज कराने वाले हर प्लेटफॉर्म या हर चैनल पर उपलब्ध कराना प्रैक्टिकल नहीं होता. इसलिए सभी प्लान हर जगह मिलें, ऐसा जरूरी नहीं है.

TRAI ने Jio की दलील को किया खारिज

Jio ने दावा किया था कि वह TRAI के नियमों का पालन कर रहा है, लेकिन इस पर जवाब देते हुए TRAI ने कहा कि टैरिफ प्लान्स की उपलब्धता एक-दूसरे से जुड़ी होती है, इन्हें अलग-अलग करके नहीं देखा जा सकता. TRAI ने यह भी जोर देकर कहा कि अगर सभी प्लान्स हर जगह उपलब्ध नहीं होंगे, तो ग्राहकों को अलग-अलग ऑफर्स के लिए अलग-अलग दुकानों के चक्कर लगाने पड़ेंगे जो कि Telecommunication Tariff Order, 1999 के खिलाफ है.

अब आगे क्या?

अगर TRAI Act, 1997 के तहत कानूनी कार्रवाई से बचना है, तो अब Reliance Jio को अपने सभी टैरिफ प्लान और स्पेशल वाउचर्स हर प्लेटफॉर्म, चाहे वो वेबसाइट हो, ऐप हो या रिटेल स्टोर पर एक जैसे तरीके से दिखाने होंगे.

अगर Jio ने अप्रैल के बीच तक ये नियम नहीं माने, तो मामला महंगा पड़ सकता है. शुरुआत में ₹1 लाख का जुर्माना लगेगा, और अगर गलती दोहराई गई तो ये बढ़कर ₹2 लाख तक पहुंच सकता है. इसके अलावा, नियमों का पालन न करने पर हर दिन के हिसाब से अलग से जुर्माना भी देना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: 200 से कम में डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जियो का यह प्लान खास

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola