200 से कम में डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जियो का यह प्लान खास

Jio Recharge
Reliance Jio का 198 रुपये का रिचार्ज प्लान 14 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS और JioTV + Jio AI Cloud का कॉम्प्लीमेंट्री ऐक्सेस मिलता है.
Reliance Jio ने अपने पोर्टफोलियो में एक खास रिचार्ज प्लान है, जिसकी कीमत 198 रुपये (Jio 198 plan) है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए आकर्षक है जो कम बजट में डेटा और कॉलिंग का बैलेंस चाहते हैं.
Jio 198 Plan: प्लान की वैलिडिटी और डेटा
इस रिचार्ज की वैलिडिटी 14 दिन है. यूजर्स को हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है. यानी पूरे प्लान में कुल 28GB डेटा उपलब्ध होगा.
Jio 198 Plan: कॉलिंग और SMS
इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है, जिसमें रोमिंग भी शामिल है. साथ ही यूजर्स को रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा दी जाती है.
Jio 198 Plan: अतिरिक्त फायदे
198 रुपये के इस रिचार्ज के साथ दो ऐप्स का कॉम्प्लीमेंट्री ऐक्सेस भी मिलता है- JioTV और Jio AI Cloud. इससे यूजर्स को मनोरंजन और क्लाउड स्टोरेज दोनों का लाभ मिलता है.
Jio 198 Plan: उपलब्धता की बात
यह प्लान सभी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे MyJio App या Jio Portal से रिचार्ज कराया जा सकता है.
ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक में बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.
यह भी पढ़ें: Jio का स्पेशल प्लान: डेली 2GB डेटा और 20GB बोनस का कॉम्बो
यह भी पढ़ें: Jio का 2GB डेली डेटा प्लान बना हिट, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS बेनिफिट्स भी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










