PM मोदी की यात्रा से पहले पाक ने की सीमा पर गोलीबारी, दो जवान शहीद

Updated at : 02 Nov 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
PM मोदी की यात्रा से पहले पाक ने की सीमा पर गोलीबारी, दो जवान शहीद

श्रीनगर : कश्मीर में संघर्ष विराम उल्लंघन की एक और घटना में नियंत्रण रेखा के समीप गुरेज सेक्टर में आज पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सैन्य ठिकानों पर मोर्टारों एवं मशीनगनों से किए गए हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए. सेना के प्रवक्ता ने यहां कहा, ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने दिन में साढे बारह […]

विज्ञापन

श्रीनगर : कश्मीर में संघर्ष विराम उल्लंघन की एक और घटना में नियंत्रण रेखा के समीप गुरेज सेक्टर में आज पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारतीय सैन्य ठिकानों पर मोर्टारों एवं मशीनगनों से किए गए हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए.

सेना के प्रवक्ता ने यहां कहा, ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने दिन में साढे बारह बजे गुरेज सेक्टर पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. गोलीबारी दोपहर बाद दो बजे तक चली. ‘ उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गए.

पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए स्वचालित राइफलों, मशीन गनों और मोर्टारों का इस्तेमाल किया. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमारे सैनिकों ने बिना किसी उकसावे की गयी आक्रामक कार्रवाई का उसी अंदाज में जवाब दिया. ‘ यह संघर्ष विराम उल्लंघन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सात नवंबर को होने वाली जम्मू कश्मीर यात्रा से पांच दिन पहले हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola