25 मार्च की टॉप 20 खबरें: ईरान युद्ध के बीच ट्रंप ने की पीएम मोदी से बात, मिडिल ईस्ट पर सर्वदलीय बैठक, टेंशन में टीएमसी

Updated at : 25 Mar 2026 7:03 AM (IST)
विज्ञापन
25 March Top 20 News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो- एक्स

25 March Top 20 News: ईरान के साथ जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट की मौजूदा हालात को लेकर चर्चा की. इधर, मिडिल ईस्ट संकट पर चर्चा के लिए भारत सरकार ने बुधवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. वहीं, बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पूर्व विधायक अर्घ्य राय प्रधान ने टीएमसी बीजेपी का दामन थामकर टीएमसी की टेंशन बढ़ा दी है. राजनीति और देश-दुनिया की ऐसी ही 20 बड़ी खबरें आप यहां एक ही क्लिक में पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

ईरान के साथ जंग के बीच ट्रंप ने मिलाया पीएम मोदी को फोन, होर्मुज पर बनी रणनीति

Middle East Crisis: ईरान के साथ युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी से फोन पर बात की है. दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद यह पहली बार है जब पीएम मोदी और ट्रंप ने बातचीत की है. यहां पढ़ें पूरी खबर

US Iran War: किसके कहने पर अमेरिका ने किया ईरान पर हमला? राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया नाम

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुलासा किया है कि ईरान पर हमला करने की सबसे पहली सलाह उन्हें उनके रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दी थी. ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कई वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने के बाद यह कार्रवाई की. यहां पढ़ें पूरी खबर

महिलाओं को 2000 रुपये, पुरुषों को फ्री बस, राशन कार्डवालों को फ्री फ्रिज, AIADMK के घोषणा-पत्र में वादों की झड़ी

AIADMK Manifesto: अन्नाद्रमुक AIADMK ने मंगलवार को विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी किया. जिसमें वादों की झड़ी लगा दी. यहां पढ़ें पूरी खबर

मिडिल ईस्ट पर सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, राहुल गांधी नहीं होंगे शामिल; जानें वजह

All Party Meeting: मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत सरकार ने बुधवार को चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है. पीटीआई के अनुसार बैठक शाम 5 बजे हो सकती है. हालांकि बैठक में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे. यहां पढ़ें पूरी खबर

SIR पर सुप्रीम कोर्ट: CJI बोले- बंगाल छोड़कर बाकी राज्यों में बिना विवाद SIR पूरा, TMC की अपील पर क्या कहा?

SIR Supreme Court: स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें कोर्ट में माना कि पश्चिम बंगाल को छोड़कर अन्य राज्यों में चुनाव आयोग ने एसआईआर का काम आसानी से पूरा किया. यहां पढ़ें पूरी खबर

Anant Singh : नाम से नहीं, काम से! बेटे की राजनीति में इंट्री से पहले ‘बाहुबली’ ने रखी बड़ी शर्त?

Anant Singh Bahubali Statement Son : बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह ने जेल से रिहाई के बाद बेटे की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्‍होंने जो बयान दिया है वो अनंत सिंह की बाहुबली वाली छवि के बिल्‍कुल विपरीत है. खबर में पढ़ें पिता के रूप ने अनंत ने बेटों को क्‍या दिया संदेश. यहां पढ़ें पूरी खबर

JDU में फिर ‘वन मैन कमांड’, Nitish Kumar का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय, फिर संभालेंगे कमान

Nitish Kumar Jdu President : JDU अध्यक्ष पद के लिए नाम वापसी का समय खत्‍म हो गया है. इसके बाद नीतीश कुमार का निर्विरोध राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष चुना जाना तय है. जानिए बिहार की राजनीति में इसके क्या हैं बड़े मायने? यहां पढ़ें पूरी खबर

उत्तर बंगाल में ‘खेला’ शुरू! पूर्व विधायक अर्घ्य राय प्रधान भाजपा में, टेंशन में टीएमसी

Arghya Roy Pradhan Joins BJP: बंगाल चुनाव 2026 से पहले सॉल्टलेक भाजपा मुख्यालय में बड़ी ज्वाइनिंग हुई है. पूर्व विधायक अर्घ्य राय प्रधान ने टीएमसी का साथ छोड़ दिया है. शमिक भट्टाचार्य ने वोटर लिस्ट के ‘फॉर्म-7’ पर सवाल उठाये हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

मिशन बंगाल 2026: नितिन नबीन ने बदला बूथ मैनेजमेंट का गेमप्लान, BJP उतारेगी डिजिटल वॉरियर्स की फौज

Nitin Nabin West Bengal Visit: भाजपा के राष्ट्रीय नेता नितिन नबीन दो दिवसीय बंगाल दौरे पर हैं. कोलकाता में हाई-लेवल मीटिंग्स के जरिये नबीन ने चुनाव जीतने का नया फॉर्मूला तैयार किया. बूथ लेवल मैनेजमेंट पर फोकस किया जा रहा है. और क्या-क्या तैयारी है. यहां पढ़ें पूरी खबर

Khunti: तोरपा में इंडेन गैस वितरक के आवास पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग

Khunti: तोरपा के एक इंडेन गैस वितरक के आवास और उसके बाहर खड़ी कार पर अपराधियों ने सोमवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की है. फायरिंग के बाद अपराधी फरार हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यहां पढ़ें पूरी खबर

Gumla: बेटियों ने तोड़ी समाज की बेड़ियां, मां की अर्थी को दिया कंधा

Gumla: शहर के डीएसपी रोड निवासी कौशल्या देवी के निधन के बाद उनकी पांच बेटियों ने ही उनका अंतिम संस्कार किया. कौशल्या देवी का कोई पुत्र नहीं है. बेटियों ने अपने कंधे पर मां की अर्थी को श्मशान पहुंचाया और वहां मुखाग्नि भी दी. यहां पढ़ें पूरी खबर

13 साल बाद टूटीं कोमा की जंजीरें, हरीश राणा ने एम्स में ली आखिरी सांस

Harish Rana: हरीश राणा ने 13 साल तक कोमा में रहने के बाद दिल्ली के एम्स में मंगलवार को अंतिम सांस ली. साल 2013 में गंभीर चोट के बाद वो कोमा में चले गए थे. 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसले में हरीश राणा के लिए निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी. यहां पढ़ें पूरी खबर

ट्रांसजेंडर व्यक्ति संशोधन बिल में ऐसा क्या है, जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ जाता है?

Transgender Persons Amendment Bill 2026 : सुप्रीम कोर्ट ने 2014 में राष्ट्रीय कानूनी सेवा प्राधिकार बनाम भारत संघ के केस में यह कहा था कि हर किसी को गरिमा से जीने और अपना जेंडर तय करने का अधिकार है. अगर कोई व्यक्ति यह कहता है कि वह ट्रांसजेंडर है, तो उसे माना जाना चाहिए. 13 मार्च को सरकार ने संसद में एक बिल पेश किया, जो यह कहता है कि अब सिर्फ किसी व्यक्ति के कह देने भर से वह ट्रांसजेंडर नहीं हो जाएगा, उसे मेडिकल जांच करानी होगी, तभी उसे ट्रांसजेंडर का सर्टिफिकेट मिलेगा. यहां पढ़ें पूरी खबर

राजस्थान बोर्ड 10वीं में झुंझुनू जिला अव्वल, देखें जिलेवार पास प्रतिशत

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी हो गया है. इस साल कुल 94.23 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की तरफ से जिलेवार रिजल्ट भी जारी किया गाय है. इस साल राजस्थान बोर्ड 10वीं सबसे अच्छा रिजल्ट झुंझुनू जिले का रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर

साइंस में 100, मैथ्स में 99, भरतपुर के आर्यन को राजस्थान बोर्ड 10वीं 99.5% मार्क्स

Rajasthan Board 10th Topper 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट आने के बाद पूरे राज्य में छात्रों और अभिभावकों के बीच खुशी का माहौल है. राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले आर्यन नागायच ने इस साल 99.5% अंक हासिल किए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

Apple WWDC 2026 डेट कन्फर्म, जानें कब और क्या होगा लॉन्च

Apple का सालाना डेवलपर इवेंट Apple WWDC 2026 (Worldwide Developers Conference) अब शुरू होने वाला है. कंपनी ने कन्फर्म किया है, कि यह इवेंट 8 जून से 12 जून 2026 तक चलेगा, जिसकी शुरुआत पहले दिन कीनोट (Keynote) से होगी. यहां पढ़ें पूरी खबर

9000mAh बैटरी के साथ आएगा OnePlus का नया फोन, कंपनी ने लॉन्च डेट किया कन्फर्म

चाइनीज टेक कंपनी OnePlus अपने नए मॉडल OnePlus Nord 6 को भारत में 7 अप्रैल लॉन्च करने वाला है. यह मॉडल Amazon एक्सक्लूसिव होगा. यानी कि ऑफिशियल साइट के अलावा इसे अमेजन से खरीदा जा सकेगा. यहां पढ़ें पूरी खबर

IPL 2026: रिंकू सिंह का प्रमोशन, केकेआर ने सिक्सर किंग को बनाया उप-कप्तान

IPL 2026 शुरू होने में अब केवल 4 दिन शेष रह गए हैं. इससे पहले टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को बड़ी खुशखबरी मिली है. केकेआर ने उन्हें तगड़ा प्रमोशन देते हुए टीम का उप-कप्तान बनाया. यहां पढ़ें पूरी खबर

Telugu Releases This Week: थिएटर से OTT तक इस हफ्ते क्या नया आएगा? पूरी डिटेल्स यहां

Telugu Releases This Week: इस हफ्ते (23-29 मार्च, 2026) थिएटर से लेकर OTT तक कई नई रिलीज देखने को मिलेंगी. ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि इस हफ्ते क्या देखें, तो आइए आपको बताते हैं पूरी लिस्ट. यहां पढ़ें पूरी खबर

The Traitors India Season 2: मल्लिका शेरावत के बाद क्या बिपाशा बसु लेंगी एंट्री? सामने आई सच्चाई

The Traitors India Season 2 में बिपाशा बसु के शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं. लेकिन क्या वह सच में शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं? साथ ही, इस बार और कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं, आइए जानते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola