पाक के ऐदी फाउंडेशन ने भारत का एक करोड़ का दान ठुकराया
Updated at : 27 Oct 2015 6:31 PM (IST)
विज्ञापन

कराची: पाकिस्तान के परमार्थ संगठन ऐदी फाउंडेशन ने एक दशक से ज्यादा समय तक पाकिस्तान में रही भारतीय गूंगी-बहरी लड़की गीता की देखभाल करने के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उसके लिए घोषित एक करोड़ रुपये का दान ठुकरा दिया है. ऐदी फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख प्रसिद्ध परोपकारी अब्दुल सत्तार ऐदी ने प्रधानमंत्री मोदी […]
विज्ञापन
कराची: पाकिस्तान के परमार्थ संगठन ऐदी फाउंडेशन ने एक दशक से ज्यादा समय तक पाकिस्तान में रही भारतीय गूंगी-बहरी लड़की गीता की देखभाल करने के चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा उसके लिए घोषित एक करोड़ रुपये का दान ठुकरा दिया है.
ऐदी फाउंडेशन के संस्थापक और प्रमुख प्रसिद्ध परोपकारी अब्दुल सत्तार ऐदी ने प्रधानमंत्री मोदी का दान संबंधी घोषणा के लिए आभार जताया लेकिन इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया.
डॉन की खबर के अनुसार ऐदी फाउंडेशन के प्रवक्ता अनवर काजमी ने कहा, ‘‘अब्दुल सत्तार ऐदी ने मोदी का आभार जताया और उनके द्वारा घोषित वित्तीय मदद को स्वीकारने से विनम्रतापूर्वक इनकार कर दिया .’ प्रधानमंत्री मोदी कल गीता से मिले थे जिसका भारत लौटने पर भावनात्मक स्वागत किया गया. मोदी ने इतने सालों तक गीता का इतने प्यार एवं स्नेह से ख्याल रखने के लिए कराची स्थित ऐदी परिवार की सराहना की थी.
प्रधानमंत्री ने गीता का ख्याल रखने के लिए सत्तार ऐदी की पत्नी बिलकीस बानो की तारीफ करते हुए सराहना के प्रतीक के तौर पर फाउंडेशन को एक करोड़ रुपये का दान देने की घोषणा की थी. उन्होंने कहा था कि यह दान केवल गीता की देखभाल करने के लिए नहीं बल्कि फाउंडेशन जो अद्भुत काम कर रहा है, उसके लिए है.
मोदी ने कहा था, ‘‘ऐदी परिवार ने जो किया वह अमूल्य है लेकिन मुझे उनके फाउंडेशन के लिए एककरोड़ रुपयेके योगदान की घोषणा करने में खुशी महसूस हो रही है.’ 15 साल पहले पाकिस्तानी रेंजर्स ने लाहौर रेलवे स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस ट्रेन में गीता को अकेला बैठा पाया था. तब उसकी उम्र कथित रुप से सात या आठ साल थी.एदी फाउंडेशन की बिलकीस बानो ने उसे गोद ले लिया और गीता उनके साथ कराची में रहने लगी . बिलकीस और उनके पोता-पोती साद एवं सबा ऐदी गीता को भारत लेकर आए.
गीता कल नई दिल्ली लौट आयी लेकिन उसने उस परिवार को पहचानने से इनकार दिया जिसे उसने पूर्व में तस्वीरों में अपने परिवार के तौर पर पहचाना था. उसने बिहार के रहने वाले महतो दंपति को पहचानने से इनकार कर दिया जिन्हें उसने तस्वीरों से पहचाना था. गीता को तब तक इंदौर में एक संस्थान में रखा जाएगा जब तक कि उसके ‘असली परिवार’ का पता नहीं चल जाता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




