ePaper

करुणानिधि के सबसे बड़े बेटे अस्पताल में भर्ती

Updated at : 26 Oct 2013 9:45 PM (IST)
विज्ञापन
करुणानिधि के सबसे बड़े बेटे अस्पताल में भर्ती

पुदुचेरी: द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के सबसे बड़े बेटे एम के मुत्थु को आज यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. अस्पताल सूत्रों ने कहा कि मुत्थु को वेंटिलेटर पर रखा गया है और उन पर इलाज का अच्छा असर […]

विज्ञापन

पुदुचेरी: द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के सबसे बड़े बेटे एम के मुत्थु को आज यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी.

अस्पताल सूत्रों ने कहा कि मुत्थु को वेंटिलेटर पर रखा गया है और उन पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है. उनका रक्त-चाप भी स्थिर बताया जा रहा है. द्रमुक सूत्रों ने बताया कि सांस लेने में आ रही तकलीफ का इलाज कराने के लिए जब मुत्थु तिरुवरुर (तमिलनाडु) से चेन्नई जा रहे थे तो रास्ते में उन्हें बेचैनी महसूस हुई. उसके बाद उन्हें यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया.अस्पताल सूत्रों ने बताया कि बाद में मुत्थु को इलाज के लिए चेन्नई के एक कॉरपोरेट अस्पताल में भर्ती करा दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola