पुलवामा मुठभेड़ में दो उग्रवादी ढेर, जवान शहीद

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में हुई एक मुठभेड़ में आज सेना का एक जेसीओ शहीद हो गया और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादी मारे गए.पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलवामा के द्राबगाम में उग्रवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरु करने के बाद आतंकवादियों […]
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में हुई एक मुठभेड़ में आज सेना का एक जेसीओ शहीद हो गया और हिज्बुल मुजाहिद्दीन के दो आतंकवादी मारे गए.पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलवामा के द्राबगाम में उग्रवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने पर सुरक्षा बलों द्वारा घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरु करने के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरु हो गयी.
मुठभेड़ की शुरुआत में ही जेसीओ घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गयी. करीब दो घंटे चली इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी भी मारे गए जिनकी पहचान अब्दुल मन्नान और अफाक भट के रुप में हुई है.
Two militants killed in Pulwama encounter (J&K), encounter underway. pic.twitter.com/31DBhVYlkm
— ANI (@ANI) October 26, 2015
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




