दादरी की घटना का राजनीतिकरण किया जा रहा है : मेनका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Oct 2015 4:16 PM
नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने आज दादरी की घटना के राजनीतिकरण के प्रयासों की निंदा की और उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही थी. दादरी में गौमांस खाने की अफवाह को लेकर एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या किये जाने […]
नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने आज दादरी की घटना के राजनीतिकरण के प्रयासों की निंदा की और उत्तर प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही थी. दादरी में गौमांस खाने की अफवाह को लेकर एक व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या किये जाने की घटना की निंदा करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि किसी मुद्दे को लेकर देश के सांप्रदायिक सौहार्द को नहीं बिगाडा जाना चाहिए.
मेनका ने कहा, ‘‘जैसा कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने कहा है, किसी मुद्दे को लेकर देश के सांप्रदायिक सौहार्द को नहीं बिगाडा जाना चाहिए.” उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि घटना का राजनीतिकरण किया जा रहा है और निर्दोष लोग परेशान हो रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










