मालदीव, बांग्लादेश में आईएसआईएस की गतिविधियां तेज

नयी दिल्ली : भारत के पडोस में स्थित मालदीव और बांग्लादेश में आईएसआईएस की गतिविधियां बढ़ने से देश में इसके प्रभाव की आशंका बढ़ गई है. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मालदीव से कम से कम 250 लोग आईएसआईएस में शामिल होने गए हैं और उनमें से करीब चार लोग इराक…सीरिया में रणक्षेत्रों में कथित […]
नयी दिल्ली : भारत के पडोस में स्थित मालदीव और बांग्लादेश में आईएसआईएस की गतिविधियां बढ़ने से देश में इसके प्रभाव की आशंका बढ़ गई है. सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि मालदीव से कम से कम 250 लोग आईएसआईएस में शामिल होने गए हैं और उनमें से करीब चार लोग इराक…सीरिया में रणक्षेत्रों में कथित तौर पर मारे गए.
मालदीव के करीब 30 लोग आईएसआईएस के कब्जे वाले क्षेत्रों से स्वदेश लौटे हैंजो कथित तौर पर द्वीपीय राष्ट्र में सक्रिय थे. बांग्लादेश में सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि हाल के महीनों में आईएसआईएस ने तेजी से अपना सिर उठाया है. अधिकारियों ने बताया कि पांच बांग्लादेशी युवक आईएसआईएस में शामिल हुए हैं और इराक…सीरिया में लड रहे हैं. उनमें से एक कथित तौर पर मारा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










