ePaper

संस्कृति मंत्री महेश शर्मा की दलील, स्कूलों में पढाया जाना चाहिए रामायण-महाभारत

Updated at : 14 Sep 2015 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
संस्कृति मंत्री महेश शर्मा की दलील, स्कूलों में पढाया जाना चाहिए रामायण-महाभारत

नयी दिल्ली : उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा है कि स्कूलों में रामायण व महाभारत को अनिवार्य रूप से पढाया जाना चाहिए. ध्यान रहे कि कि महेश शर्मा मशहूर डॉक्टर भी हैं और उनकी उस रूप में ख्याति है. उन्होंने एक टीवी […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा है कि स्कूलों में रामायण व महाभारत को अनिवार्य रूप से पढाया जाना चाहिए. ध्यान रहे कि कि महेश शर्मा मशहूर डॉक्टर भी हैं और उनकी उस रूप में ख्याति है. उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि वे बाइबल व कुरान का सम्मान करते हैं, लेकिन रामायण व महाभारत भारतीय जनमानस के दिलों के अधिक करीब है. उन्होंने यह भी कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय उनकी बातों को समझेगा और हिंदु धर्मग्रंथों को कोर्स में अनिवार्य करेगा.
संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने कहा कि हिंदुत्व को बढावा देने का मतलब भगवाकरण नहीं है. उन्होंने मांस की बिक्री के विवादस्पद मुद्दे पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने त्योहारों के दौरान मांस की बिक्री पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. महेश शर्मा ने कहा कि नवरात्र के दिनों में पूरे देश में मांस की बिक्री बंद होनी चाहिए.
केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने पश्चिमी संस्कृति को बढावा दिये जाने पर चिंता जतायी और कहा कि भारत को अपनी पुरानी संस्कृति की ओर लौट जाना चाहिए. महेश शर्मा के इस बयान पर विमर्श छिड सकता है और लोग इसकी अपने-अपने तरीके से विवेचना कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola