''मन की बात'' के तर्ज पर ''रमन के गोठ''

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी अब आकाशवाणी के माध्यम से जनता से अपने विचार साझा करेंगे और प्रत्येक माह रमन के गोठ (बातचीत) के माध्यम से जनता से रुबरु होंगे. आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह अब हर महीने के दूसरे रविवार को […]
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह भी अब आकाशवाणी के माध्यम से जनता से अपने विचार साझा करेंगे और प्रत्येक माह रमन के गोठ (बातचीत) के माध्यम से जनता से रुबरु होंगे. आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री रमन सिंह अब हर महीने के दूसरे रविवार को सुबह 10.45 से 11 बजे तक आकाशवाणी के माध्यम से राज्य की जनता के साथ अपने विचारों को साझा करेंगे. वह इसकी शुरुआत रविवार 13 सितम्बर से करने जा रहे हैं.
अधिकारियों ने बताया कि सिंह रमन के गोठ में छत्तीसगढ़ की सामाजिक-सांस्कृतिक और प्रशासनिक गतिविधियों तथा अपनी सरकार की विकास योजनाओं के बारे में वार्तालाप शैली में जनता को जानकारी देंगे. आम तौर पर राज्यों के मुख्यमंत्री स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ही प्रति वर्ष 15 अगस्त को आकाशवाणी और दूरदर्शन से जनता को सम्बोधित करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




