राम मंदिर चढ़ावा केस में नया मोड़, शंकराचार्यों की एंट्री की मांग
सपा सांसद अफजाल अंसारी( स्रोत- सोशल मीडिया)
Ram Mandir Donation Theft Case:अयोध्या के राम मंदिर में हुए चंदा घोटाले के मामला तूल पकड़ता ही जा रहा है,सपा सांसद अफजाल अंसारी ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जब राम मंदिर में चोरी का खुलासा किया, तो भाजपा को मिर्ची लगने लगी थी, लेकिन जांच शुरू होते ही कई बड़े नाम सामने आने लगे हैं और सच धीरे-धीरे उजागर होने लगा है.
Ram Mandir Donation Theft Case: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने राम मंदिर के कथित चढ़ावा चोरी मामले पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पहली बार इस मामले को उठाकर जांच की मांग की थी, तब कई लोगों ने इसका विरोध किया था. एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने इस ज्वलंत मामले की शंकराचार्यों से जांच कराने की मांग की है.
सोमनाथ मंदिर का उदाहरण देकर साधा निशाना
सपा नेता अफजाल अंसारी ने महमूद गजनवी द्वारा सोमनाथ मंदिर के खजाने को लूटने का जिक्र करते हुए ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर निशाना है. उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी करने वालों की मानसिकता भी महमूद गजनवी जैसी है. उन्होंने कहा कि मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित धन और कीमती वस्तुओं के साथ किसी भी प्रकार की चोरी और बेईमानी बेहद निंदनीय है.
चारों शंकराचार्यों से जांच कराने की मांग
सपा सांसद अफजाल अंसारी ने राम मंदिर में हुए चंदा घोटाले मामले की जांच की सनातन धर्म के चारों पीठों के शंकराचार्यों से कराने की मांग की है. उन्होंने दावा किया कि निष्पक्ष जांच रिपोर्ट सिर्फ शंकराचार्य दे सकते है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकेगी. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट कई बड़े नामों को भी कटघरे में खड़ा कर सकती है.
श्रद्धालुओं के आरोपों ने बढ़ाई चिंता
सपा नेता अफजाल अंसारी ने दावा किया कि कुछ श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया है कि उन्होंने राम मंदिर में रत्नजड़ित आभूषण और अन्य मूल्यवान वस्तुएं चढ़ाईं थी, लेकिन बाद में उनका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला. उन्होंने कहा कि कुछ श्रद्धालुओं का यह भी कहना है कि चढ़ावा देने के बाद उन्हें रसीद तक नहीं दी गई. इन आरोपों के सामने आने के बाद मामले की निष्पक्ष जांच की मांग और तेज हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










