लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य को NIA दिल्ली लायी, झूठ पकड़ने वाली परीक्षण करेगी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पिछले महीने उधमपुर में सीमा सुरक्षा बल (सीसुब) के जवानों की बस पर हुए आतंकी हमले के संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किए गए शौकत अहमद भट को आज शाम दिल्ली लाया गया. यहां उसके बयानों का वैज्ञानिक विश्लेषण होगा और उसका झूठ पकडने वाला परीक्षण भी किया जाएगा. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पिछले महीने उधमपुर में सीमा सुरक्षा बल (सीसुब) के जवानों की बस पर हुए आतंकी हमले के संबंध में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किए गए शौकत अहमद भट को आज शाम दिल्ली लाया गया. यहां उसके बयानों का वैज्ञानिक विश्लेषण होगा और उसका झूठ पकडने वाला परीक्षण भी किया जाएगा. सीसुब पर हुए हमले में दो जवानों की मौत हो गयी थी.
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले भट को एनआईए ने एक सितंबर को गिरफ्तार किया था. लश्कर -ए-तैयबा के दो आतंकियों ने सीसुब के जवानों की बस पर उधमपुर में हमला किया था. एजेंसी इस मामले की जांच कर रही है. एक आतंकी मोहम्मद नोमान उर्फ मोमिन जवाबी कार्रवाई में मारा गया था और दूसरे आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब को गांव वालों ने जिंदा पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया था.
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भट को कल एक अदालत के सम्मुख पेश किया जाएगा जहां से उस पर झूठ पकडने वाला परीक्षण (पोलिग्राफिक टेस्ट) करने की अनुमति ली जाएगी.
पांच अगस्त को हुए इस हमले के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने उसे हथियार कानून एवं अवैध गतिविधि (निरोधक) कानूक की धाराओें के तहत हिरासत में ले लिया था.
एनआईए का कहना है कि 36 वर्षीय भट लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकी मोहम्मद नावेद याकूब, जाहरगम उर्फ मोहम्मद भाई, अबू ओकसा और नोमान को बारामुला जिले के बाबा रेशी से भारत में दाखिल कराने में कथित तौर पर संलिप्त था.
उसे लश्कर-ए-तैयबा का एक सदस्य बताया जा रहा है. इससे पहले एनआईए ने खुर्शीद अहमद को गिरफ्तार किया था जो आतंकियों को दो बार जम्मू लेकर आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










