छात्रों से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर छात्रों के साथ परिसंवाद करने को लेकर उत्सुक हैं तथा उन्होंने इस काम को अपने दिल के बहुत करीब बताया है. मोदी ने आज रात ट्वीट किया, शिक्षक दिवस समारोहों के तहत कल सुबह दस बजे मैं अपने दिल […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वह शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर छात्रों के साथ परिसंवाद करने को लेकर उत्सुक हैं तथा उन्होंने इस काम को अपने दिल के बहुत करीब बताया है. मोदी ने आज रात ट्वीट किया, शिक्षक दिवस समारोहों के तहत कल सुबह दस बजे मैं अपने दिल के बहुत करीब एक कार्यक्रम…स्कूली बच्चों के साथ परिसंवाद में भाग लूंगा.
उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि स्कूली बच्चों के साथ इस तरह का परिसंवाद बहुत ताजगी भरा होता है तथा बच्चों की उत्सुकता और रुचि बहुत ही प्रसन्न करने वाली होती है. प्रधानमंत्री के इन ट्वीटों को मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने फिर से ट्वीट किया. वह कल इस परिसंवाद कार्यक्रम में मौजूद रहेंगी. मोदी के मई 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से यह दूसरा कार्यक्रम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




