शीला दीक्षित पर 400 करोड़ के घोटाले का आरोप, FIR की तैयारी में केजरीवाल सरकार

नयी दिल्ली : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ अरविंद केजरीवाल सरकार केस दर्ज कराने की तैयारी कर रही है. इस बार शीला पर पानी टैंकरों की खरीद फरोख्त में 400 करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगा है. पानी टेंकर घोटाला मे शीला के साथ जलबोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष मतीन अहमद और […]
नयी दिल्ली : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ अरविंद केजरीवाल सरकार केस दर्ज कराने की तैयारी कर रही है. इस बार शीला पर पानी टैंकरों की खरीद फरोख्त में 400 करोड़ का घोटाला करने का आरोप लगा है.
अरविंद केजरीवाल सरकार ने पहले इस पूरे घोटाले पर जांच बिठायी इसे जांच में सही पाया गया अब इस कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है. यह पूरा मामला 2012 का है जिसमे स्टील के टैंकर की खरीद में घोटाला किया गया था.यह पहला मामला नहीं है जब शीला दीक्षित पर अरविंद केजरीवाल सरकार ने सख्ती दिखायी हो इससे पहले 2002 सीएनजी फिटनेंस कैंप घोटाले में जांच आयोग गठित करने का फैसला लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




