ePaper

प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा

Updated at : 21 Aug 2015 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा

पटना : भारतीय जनता पार्टी बिहार में बहुमत की सरकार बनायेगी और बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा. यह कहना है भाजपा नेता व केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का. उन्होंने कहा कि एनडीए ने चुनावी की तैयारी पूरी कर ली है. और चुनाव का माहौल भी पूरी तरह तैयार है. बस चुनाव आयोग […]

विज्ञापन

पटना : भारतीय जनता पार्टी बिहार में बहुमत की सरकार बनायेगी और बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री होगा. यह कहना है भाजपा नेता व केंद्रीय वन पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का. उन्होंने कहा कि एनडीए ने चुनावी की तैयारी पूरी कर ली है. और चुनाव का माहौल भी पूरी तरह तैयार है. बस चुनाव आयोग की घोषणा का इंतजार है. जावड़ेकर ने कहा, उम्मीद है कि सितंबर के पहले हफ्ते तक चुनाव की घोषणा हो जायेगी और अक्टूबर के अंत तक चुनाव खत्म हो जायेगा. चुनाव परिणाम भाजपा के पक्ष में होंगे और भाजपा बिहार में धूमधाम से दिवाली मनायेगी.

प्रकाश जावड़ेकर ने यह साफ कर दिया कि बिहार में भाजपा का ही मुख्यमंत्री होगा. गौरतलब है कि आज ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सीट सेयरिंग को लेकर चर्चा के बाद आज ही दिल्ली लौटे है. हालांकि एनडीए घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर अबतक सहमति बनी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola