उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, बंगाल में बाढ़ की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, बंगाल में बाढ़ की चेतावनी

नयी दिल्ली : हिमालय के तराई क्षेत्रों में अगले चार दिनों में भारी वर्षा के आसार को देखते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल को बाढ़ की चेतावनी जारी की गयी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक लक्ष्मण सिंह राठौड ने कहा कि हिमालय की तराई के क्षेत्रों में भारी से बहुत […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हिमालय के तराई क्षेत्रों में अगले चार दिनों में भारी वर्षा के आसार को देखते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल को बाढ़ की चेतावनी जारी की गयी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक लक्ष्मण सिंह राठौड ने कहा कि हिमालय की तराई के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होगी.

उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कोसी, गंडक, घाघरा सहित गंगा और ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि होगी. राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बुलायी गयी उच्चस्तरीय बैठक के बाद राठौड ने कहा कि इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो सकती है.

बैठक में केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों के अलावा सभी संबंधित राज्यों के रेजिडेंट आयुक्तों ने भी भाग लिया. उन्होंने कहा कि जिन राज्यों के प्रभावित होने की आशंका है, उन्हें किसी आकस्मिक स्थिति के मद्देनजर संबंधित एजेंसियों के संपर्क में रहने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola