आज शाम चार बजे प्रधानमंत्री से मिलेंगी ममता बनर्जी

Updated at : 11 Aug 2015 10:31 PM (IST)
विज्ञापन
आज शाम चार बजे प्रधानमंत्री से मिलेंगी ममता बनर्जी

नयी दिल्ली :आजशाम चार बजे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेंगी. ममता बनर्जी प्रधानमंत्री से उनके आवास 7 रेसकोर्स में मिलेगी .प्रधानमंत्री मोदी और ममता बनर्जी की मुलाकात काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि सरकार जीएसटी बिल को संसद में पास करवाना चाहती है. गौरतलब है कि ममता मंगलवार को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली :आजशाम चार बजे बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलेंगी. ममता बनर्जी प्रधानमंत्री से उनके आवास 7 रेसकोर्स में मिलेगी .प्रधानमंत्री मोदी और ममता बनर्जी की मुलाकात काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि सरकार जीएसटी बिल को संसद में पास करवाना चाहती है.

गौरतलब है कि ममता मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की हैदोनों मुख्‍यमंत्री के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई. बैठक के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम दोनों के बीच बैठक काफी अच्‍छी रही. दोनों के बीच राजनीति से जुड़ी कई विषयों पर चर्चा हुई.

उन्‍होंने कहा कि राज्‍य सरकार और केंद्र सरकार दोनों एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करे तो राज्‍य और भी. विकास कर सकते हैं. वहीं दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक के बाद कहा कि मैं ममता बनर्जी के आवभगत से काफी खुश हुआ. मुझे उनसे मिलकर काफी अच्‍छा लगा. उन्‍होंने कहा जिस तरह से ममता जी ने मुझे लेने के लिए बाहर आयीं और मेरा स्‍वागत किया काफी अच्‍छा लगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा, अगर राष्‍ट्र को आगे ले जाना है तो कई मुद्दों पर हमें एकसाथ आना होगा.

केजरीवाल ने कहा, ममता जी काफी अनुभवी हैं उनसे काफी कुछ सिखने को मिलेगा. ममता जी बंगाल में गरीबों से जुड़ी कई मुद्दों पर आवाज उठाती रही हैं और दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी भी आम लोगों के हितों पर काम कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola