ePaper

सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

Updated at : 09 Aug 2015 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
सेना ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम की

श्रीनगर: सेना ने कश्मीर के कुपवाडा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है.सेना के एक अधिकारी ने कहा कि सैनिकों ने केरन सेक्टर में जुमागुंड में आतंकवादियों के एक समूह को नियंत्रण रेखा पार करने का प्रयास करते देखा.उन्होंने कहा कि सैनिकों ने आतंकवादियों को चुनौती […]

विज्ञापन

श्रीनगर: सेना ने कश्मीर के कुपवाडा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है.सेना के एक अधिकारी ने कहा कि सैनिकों ने केरन सेक्टर में जुमागुंड में आतंकवादियों के एक समूह को नियंत्रण रेखा पार करने का प्रयास करते देखा.उन्होंने कहा कि सैनिकों ने आतंकवादियों को चुनौती दी तो वे अंधाधुंध गोलीबारी करने लगे. जवानों ने भी जवाबी गोलबारी की. अधिकारी ने कहा कि अभियान चल रहा था और आगे विवरण की प्रतीक्षा है.

बीते 24 घंटों के दौरान इस जिले में नियंत्रण रेखा के निकट घुसपैठ की दूसरी कोशिश हुई है. कुपवाडा के तंगधार सेक्टर में बीती रात मुठभेड में एक सैनिक मारा गया और दो अन्य घायल हो गए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola