पाकिस्तान में रह रही गीता ने झारखंड के दंपती के दावे को किया खारिज, फोटो पहचानने से इनकार

एक ओर जहां पंजाब के एक दंपती ने दावा किया है कि पाकिस्तान में एक एनजीओ के पास रह रही गीता नाम की लड़की उनकी बेटी है, वहीं झारखंड के गिरिडीह जिले के एक दंपती ने भी दावा किया कि यह बच्ची उनकी हो सकती है उक्त दंपती ने बताया कि उनकी मूक बधिर बिटिया […]
एक ओर जहां पंजाब के एक दंपती ने दावा किया है कि पाकिस्तान में एक एनजीओ के पास रह रही गीता नाम की लड़की उनकी बेटी है, वहीं झारखंड के गिरिडीह जिले के एक दंपती ने भी दावा किया कि यह बच्ची उनकी हो सकती है उक्त दंपती ने बताया कि उनकी मूक बधिर बिटिया भी घर से गायब हो गयी थी.उधर, झारखंड के बाल अधिकार कार्यकर्ता बैजनाथ कुमार ने आज झारखंड के इस दंपती की तसवीर पाकिस्तान के एनजीओ के पास भेजी. जिसे पहचानने से गीता ने इनकार कर दिया. उसने कहा कि ये उसके माता-पिता नहीं. ऐसे में झारखंड की इस दंपती का दावा खारिज हो जाता है.
दूसरी तरफ गीता ने पंजाब के अमृतसर की दंपती के दावे को इनकार कर दिया. उसने कहा है कि उसकी मां घर में सलवार कमीज नहीं पहनती थी वह साड़ी पहनती थी.
प्रभात खबर ने क्या की थी पहल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










