ePaper

निलंबन पर एकजुट हुआ विपक्ष: वाम, सपा, राजद सदस्यों का लोस से वाकआउट

Updated at : 04 Aug 2015 1:01 PM (IST)
विज्ञापन
निलंबन पर एकजुट हुआ विपक्ष: वाम, सपा, राजद सदस्यों का लोस से वाकआउट

नयी दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष के कांग्रेस के 25 सदस्यों को निलंबित करने के फैसले का विरोध करते हुए आज वामदल, सपा और राजद सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया. आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर वामदल, सपा और राजद सदस्य इस विषय को उठाना चाहते थे लेकिन अध्यक्ष सुमित्र महाजन ने इसे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष के कांग्रेस के 25 सदस्यों को निलंबित करने के फैसले का विरोध करते हुए आज वामदल, सपा और राजद सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया. आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने पर वामदल, सपा और राजद सदस्य इस विषय को उठाना चाहते थे लेकिन अध्यक्ष सुमित्र महाजन ने इसे अस्वीकार करते हुए कहा कि वे इसे प्रश्नकाल के बाद शून्यकाल में उठा सकते हैं.

प्रश्नकाल की कार्यवाही के दौरान ही राजद के जयप्रकाश नारायण यादव ने ‘निलंबन वापस लो’ का नारा लगाना शुरु किया। इसके बाद वामदल और सपा सदस्य भी इसमें शामिल हो गए. विपक्षी सदस्य अपने स्थान से ही नारेबाजी कर रहे थे. इसके बाद इन सदस्यों ने सदन से वाकआउट किया। वाकआउट करने वालों में सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव भी शामिल थे. इस दौरान अन्नाद्रमुक और बीजद सदस्य सदन में मौजूद थे.

कांग्रेस को इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस, राकांपा, जदयू, आप, राजद, वामदल और मुस्लिम लीग का समर्थन प्राप्त है. उल्लेखनीय है कि मानसून सत्र शुरु होने के बाद से ही ललित मोदी मामले को लेकर सुषमा स्वराज और वसुंधरा राजे तथा व्यापमं मामले में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफे की मांग पर दबाव बनाने के लिए सदन में पोस्टर दिखाने और आसन के समक्ष आने वाले कांग्रेस के 25 सदस्यों को अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कल सदन की पांच बैठकों के लिए निलंबित कर दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola