प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ''वन रैंक वन पेंशन'' पर कर सकते हैं ''मन की बात''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jul 2015 8:35 AM
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिये देश के लोगों को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और अन्य रेडियो चैनलों पर सुबह 11 बजे किया जाएगा. इस बार वे वन रैंक वन पेंशन पर मन की बात कर सकते हैं क्योंकि आज विजय […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बार फिर रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिये देश के लोगों को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और अन्य रेडियो चैनलों पर सुबह 11 बजे किया जाएगा. इस बार वे वन रैंक वन पेंशन पर मन की बात कर सकते हैं क्योंकि आज विजय दिवस है. आज से 16 साल पहले भारत ने कारगिल से पाकिस्तानी सेना को बाहर निकाल दिया था.
विजय दिवस के मौके पर दिल्ली में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया. इसमें कुछ भूतपूर्व सैनिकों ने भी भाग लिया जिन्होंने दौड़ के पहले सरकार से वन रैंक वन पेंशन लागू करने का आग्रह किया.
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के इस सत्र के की जानकारी ट्विटर पर दी थी और लोगों से कार्यक्रम के बारे में सलाह मांगी थी. आज होने वाला ‘मन की बात’ इस कार्यक्रम का 10वां सत्र होगा. उन्होंने 28 जून को कार्यक्रम के नौवें सत्र पर लोगों को संबोधित किया था जिसमें नरेंद्र मोदी ने लोगों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जन सुरक्षा योजना, योग और मॉनसून पर बात की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










