गोधरा कांड का आरोपी हुसैन सुलेमान गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

भोपाल : मध्यप्रदेश के झाबुआ से गोधरा कांड का आरोपी हुसैन सुलेमान गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी 22 जुलाई को हुई है. वह पिछले 14 वर्ष से झाबुआ में रह रहा था. वह यहां ऑटो ड्राइवर बनकर रह रहा था. गोधरा कांड 2002 में हुआ था. जिसमें साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी को […]
विज्ञापन
भोपाल : मध्यप्रदेश के झाबुआ से गोधरा कांड का आरोपी हुसैन सुलेमान गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी 22 जुलाई को हुई है. वह पिछले 14 वर्ष से झाबुआ में रह रहा था. वह यहां ऑटो ड्राइवर बनकर रह रहा था. गोधरा कांड 2002 में हुआ था. जिसमें साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी को बंद कर उसके तमाम यात्रियों को जिंदा जला दिया गया था.
इस घटना में 59 लोगों की मौत हुई थी. गोधरा कांड के बाद गुजरात में सांप्रदायिक दंगे हुए थे, जिसके लिए आज भी गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की जाती है. उनपर यह आरोप है कि उन्होंने दंगे के वक्त राजधर्म का पालन नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










