महिला नौकरीपेशा के लिए खुशखबरी : बढेगा मातृत्व अवकाश और बोनस, गेच्यूटी को आसान किया जायेगा

नयी दिल्ली : केंद्र सरकार महिलाओं के हित में एक और कदम उठाने जा रही है. सरकार मातृत्व अवकाश को बढ़ाकर छह महीने करने और महिलाओं को मिलने वाले बोनस को लगभग दोगुना करने और ग्रेच्यूटी को आसान करने पर बड़ा फैसला ले सकती है. इस वक्त मातृत्व अवकाश को लेकर अलग- अलग संस्थानों में […]
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार महिलाओं के हित में एक और कदम उठाने जा रही है. सरकार मातृत्व अवकाश को बढ़ाकर छह महीने करने और महिलाओं को मिलने वाले बोनस को लगभग दोगुना करने और ग्रेच्यूटी को आसान करने पर बड़ा फैसला ले सकती है. इस वक्त मातृत्व अवकाश को लेकर अलग- अलग संस्थानों में और कंपनियों में विरोधाभास है.कहीं तीन महीने तो कहीं छह महीने मातृत्व अवकाश मिलता है.
वर्तमान में कई कंपनियां 12 माह का मातृत्व अवकाश देती है, लेकिन इसके लिए भी कई नियम है जिसका पालन करना अनिवार्य है मसलन आप संस्थान में एक नियत समय के कर्मचारी हो. इसके अलावा भी अलग-अलग कंपनियों के अलग- अलग नियम इसका लाभ महिलाओं को पूरी तरह नहीं लेने देते. श्रम विभाग अब इस पर भी अपनी कड़ी नजर रखेगा और महिलाओं को मिलने वाली मातृत्व अवकाश पर कड़े नियम बनाकर कंपनियों को मातृत्व अवकाश के दौरान महिलाओं को मिलने वाली छुट्टियों को आसान करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




