ePaper

अब मुंबई में 10 वीं की छात्रा पर चाकुओं से हमला

Updated at : 20 Jul 2015 12:24 PM (IST)
विज्ञापन
अब मुंबई में 10 वीं की छात्रा पर चाकुओं से हमला

मुंबई : मुंबई के विरार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां एक 10 वीं की छात्रा पर चाकुओं से हमला किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विरार में कुछ लड़कों ने स्कूल जा रही छात्रा का पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की. इस छेड़छाड़ के बाद छात्रा ने […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई के विरार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां एक 10 वीं की छात्रा पर चाकुओं से हमला किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विरार में कुछ लड़कों ने स्कूल जा रही छात्रा का पीछा किया और उसके साथ छेड़छाड़ की. इस छेड़छाड़ के बाद छात्रा ने घर की ओर रुख कर लिया. घर की सीढियों पर ही लड़कों ने उसपर चाकुओं से हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह जख्‍मी हो गयी. घायल छात्रा को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही देश की राजधानी दिल्ली में भी इसी तरह की घटना हुई थी जिसमें छात्रा को अपनी जान गंवानी पड़ी थी. पिछले दिनों दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक छात्रा पर चाकुओं से हमला किया गया जिसमें उसकी जान चली गयी.

19 साल की मीनाक्षी की पिछले गुरुवार को एक व्यक्ति और उसके भाई ने चाकू मारकर हत्या कर दी. यह घटना दिनदहाडे हुई लेकिन मीनाक्षी की मदद करने कोई सामने नहीं आया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola