नागरिकों की गोलीबारी में सेना के एक जवान की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jul 2015 10:18 AM
मुंबई : उत्तर महाराष्ट्र के भुसावल में दो युवकों ने सेना के एक जवान का सर्विस हथियार कथित रुप से छीनकर उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आज बताया कि जलगांव जिले में भुसावल के बाजारपेठ में कल रात सेना के एक जवान और युवकों के बीच कहासुनी हो गई […]
मुंबई : उत्तर महाराष्ट्र के भुसावल में दो युवकों ने सेना के एक जवान का सर्विस हथियार कथित रुप से छीनकर उसे गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आज बताया कि जलगांव जिले में भुसावल के बाजारपेठ में कल रात सेना के एक जवान और युवकों के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद यह घटना हुई. एक पुलिस अधिकारी ने भुसावल से फोन पर बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस ने बताया कि 32 वर्षीय जवान शेख अकील शेख रहमान भुसावल का निवासी था. वह एक निकटवर्ती इलाके में गया था जहां उसका दो युवकों से झगडा हो गया. अधिकारी ने कहा, ‘‘ इसके बाद सेना के जवान ने अपनी सर्विस पिस्तौल निकाली जिसे युवकों ने उससे छीन लिया और उसके हाथ एवं पेट पर गोली मारी. जवान को जलगांव के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










