पाकिस्तान ने जुलाई में 11 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

जम्मू : पाकिस्तानी सैन्य बलों ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने रविवार रात जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास कई भारतीय चौकियों को निशाना बनाया. जुलाई में पाकिस्तान की ओर से 11 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है. सेना के एक […]
जम्मू : पाकिस्तानी सैन्य बलों ने एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने रविवार रात जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास कई भारतीय चौकियों को निशाना बनाया. जुलाई में पाकिस्तान की ओर से 11 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है.
सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान सैन्य बलों ने रविवार रात 10 बजकर 45 मिनट पर पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास कई चौकियों पर छोटे हथियारों से हमला किया. उन्होंने कहा कि इसके बाद भारतीय सैन्य बलों ने जवाबी कार्रवाई की और रात साढे 11 बजे तक दोनों ओर से गोलीबारी होती रही. इस दौरान भारतीय सीमा में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
वहीं दूसरी ओर ईद के दिन संघर्षविराम का उल्लंघन करने का आरोप पाकिस्तान ने भारत पर लगाया था. इतना ही नहीं पिछले दिनों पाकिस्तानी सेना ने दावा किया था कि उसने भारतीय ड्रोन को मार गिराया है लेकिन बाद में लगभग इस बात पर मुहर ही लग गयी कि पाकिस्तान ने अपना ही ड्रोन मार गिराया है क्योंकि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी पुलिस को ऐसे ड्रोन उपलब्ध कराये गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




