ePaper

श्रीनगर :गिलानी को मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं मिली, हंगामा, पाकिस्तान और आईएस के झंडे लहराये गये

Updated at : 18 Jul 2015 11:04 AM (IST)
विज्ञापन
श्रीनगर :गिलानी को मस्जिद में नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं मिली, हंगामा, पाकिस्तान और आईएस के झंडे लहराये गये

श्रीनगर : हुर्रियत नेता सैयद अहमद गिलानी को सरकार से मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति नहीं मिलने के बाद श्रीनगर में उनके समर्थक सड़क पर उतर आये और प्रदर्शन किया. श्रीनगर के हैदरपुरा इलाके जहां गिलानी का निवास स्थान है, वहां की ईदगाह के बाहर समर्थक जुटे और विरोध प्रदर्शन किया. गिलानी के […]

विज्ञापन

श्रीनगर : हुर्रियत नेता सैयद अहमद गिलानी को सरकार से मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति नहीं मिलने के बाद श्रीनगर में उनके समर्थक सड़क पर उतर आये और प्रदर्शन किया. श्रीनगर के हैदरपुरा इलाके जहां गिलानी का निवास स्थान है, वहां की ईदगाह के बाहर समर्थक जुटे और विरोध प्रदर्शन किया. गिलानी के समर्थकों ने पाकिस्तान और इस्लामिक स्टेट के झंडे लहराए.

प्रदर्शनकारी पुलिस से भिड़ गये और उन्होंने पथराव भी किया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया है. श्रीनगर में हंगामा बढ़ता जा रहा है और कई अन्य इलाकों से भी प्रदर्शन की खबरें आ रहीं हैं. खबर है कि अनंतनाग में भी हंगामा हुआ है. गौरतलब है कि कल भी श्रीनगर में इस्लामिक स्टेट और पाकिस्तान के झंडे लहराये गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola